गदर 2 और जाट जैसी फिल्मों से सनी पाजी की बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी हो गई है। इन दोनों फिल्मों में एक्शन के जरिए सनी देओल ने जनता का खूब मनोरंजन किया है। सोचिए अगर गदर 2 से पहले ही सनी देओल को बिग बजट एक्शन मूवीज मिलने लगती तो क्या होता? अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बीते 2-3 सालों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली 7 फिल्मों के बारे में बताएंगे और AI पिक्स के जरिए समझाएंगे कि अगर सनी पाजी उन फिल्मों में होते तो कैसे लगते? तो फिर देर किस बात की है, आइए शुरू करते हैं ये सिलसिला...
साल 2025 की बिगेस्ट बॉलीवुड फिल्म छावा में विक्की कौशल ने अपनी शानदार अदाकारी से लोगों का दिल धड़का दिया है। छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में विक्की कौशल ने जान भर दी है। अगर सनी देओल छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार प्ले करते तो कुछ-कुछ ऐसे दिखते...
अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म सीरीज पुष्पा में जबरदस्त एक्शन सीन्स थे। इसकी कहानी भी काफी दमदार थी। सोचिए अगर इस मूवी में सनी देओल कुल्हाड़ी लेकर दुश्मनों के छक्के छुड़ाने निकलते तो कितना मजा आता। इस तस्वीर के माध्यम से आप समझ सकते हैं कि सनी पाजी कितने कमाल के लगते।
फिल्म एनिमल से बॉबी देओल की बॉक्स ऑफिस और बॉलीवुड में रियल वापसी हुई है। इस फिल्म में बॉबी ने गूंगे व्यक्ति के रोल में जान भर दी थी। सोचिए अगर इसमें रणबीर कपूर की जगह सनी देओल होते तो दोनों भाइयों की जंग देखने के लिए थिएटर के बार कितने लोग खड़े नजर आते?
अभिनेता सनी देओल फिल्म बाहुबली में होते और महेन्द्र बाहुबली का रोल निभाते तो दर्शकों की चांदी हो जाती। राजा के लिबास में सनी देओल को देखकर ऐसा लगता है कि वो बाहुबली की दुनिया से खास रिश्ता रखते हैं। वैसे सनी पाजी को राजा के रोल में दर्शकों ने नहीं देखा है। किसी डायरेक्टर को उन्हें इस तरह के किरदार में जरूर कास्ट करना चाहिए।
80 के दशक में सनी देओल ने कई सारी ऐसी फिल्में की थीं, जिनमें वो खलनायक के घर में घुसकर उसको सबक सिखाते हैं। केजीएफ की कहानी कुछ-कुछ ऐसी ही थी। सोचिए अगर केजीएफ में सनी देओल होते तो दर्शकों को कितना मजा आता...। सनी पाजी इस तरह की फिल्मों के लिए ही पैदा हुए हैं।
राजामौली की ट्रिपल आर इस दौर की सबसे सफल फिल्म है, जिसकी तारीफ हॉलीवुड वाले तक करते हैं। इस फिल्म में सनी देओल जूनियर एनटीआर के रोल में एकदम परफेक्ट बैठते। सनी देओल और जूनियर एनटीआर की कद-काठी एक जैसी है और दोनों ही शानदार एक्टर हैं।
फिल्म जवान में शाहरुख खान डबल रोल में दिखाई दिए थे। बूढ़े पिता के रोल में भी उन्होंने जमकर एक्शन किया था। सोचिए अगर ये रोल सनी देओल ने निभाया होता तो क्या होता.... AI पिक के जरिए आप समझ ही सकते हैं कि सनी पाजी पिता के रोल में एकदम फिट बैठते।
सनी देओल को दर्शकों ने जाट के रोल में तो देख लिया है लेकिन AI पिक बताती है कि वो पठान के रोल में भी एकदम फिट बैठते। शाहरुख खान ने पठान का किरदार शानदार तरीके से निभाया है लेकिन सनी पाजी भी इसे अच्छा निभाते। भरोसा नहीं तो दीपिका पादुकोण के साथ उनका ये पिक ही देख लीजिए। दोनों की जोड़ी कितनी कमाल लग रही है।