Hrithik Roshan's Alleged Affairs: ऋतिक रोशन बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक रहे हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ एक हाई-प्रोफाइल शादी और कई चर्चित कथित अफेयर्स से भरी रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बार-बार दावा किया गया था कि शादीशुदा होने के बाद भी ऋतिक रोशन का कई बार बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर रहा था। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके साथ ऋतिक रोशन का अफेयर रहा था। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
साल 2000 में ऋतिक रोशन और करीना कपूर ने 'कभी खुशी कभी गम' जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया था। कई मूवीज की शूटिंग करते हुए इन दोनों एक्टर्स की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों कुछ समय तक रिश्ते में रहे थे लेकिन ऋतिक-करीना ने कभी भी अपने रिश्ते की सच्चाई उजागर नहीं की।
साल 2010 में आई फिल्म 'काइट्स' के दौरान ऋतिक रोशन और बारबरा मोरी के बीच अफेयर होने की खबरें सामने आई थीं। बारबरा मोरी संग ऋतिक रोशन के अफेयर की खबरों के बाद अभिनेता के उनकी पत्नी सुजैन खान के साथ रिश्ते भी बिगड़ने लगे थे।
ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ ने फिल्म 'बैंग-बैंग' मूवी में काम किया था। इस मूवी को करते हुए ऋतिक रोशन, कैटरीना कैफ की खूबसूरती पर फिसल गए थे। दोनों के अफेयर की खबरों से एक बार फिर ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान परेशान हो गई थीं।
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के अफेयर से पूरी दुनिया वाकिफ है। दोनों ने कई महीनों तक एक-दूसरे को डेट किया था। इस रिश्ते का अंत भी बहुत बुरा हुआ। हैरानी की बात यह है कि कंगना रनौत संग ऋतिक रोशन का अफेयर देख सुजैन खान ने भी अपनी शादी अभिनेता से तोड़ने का फैसला ले लिया था।
सुजैन खान से तलाक लेने के बाद ऋतिक रोशन एक्ट्रेस और म्यूजिशियन सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों काफी समय पहले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर चुके हैं। कई फैन्स को यह भी उम्मीद है कि इस साल यह कपल शादी के बंधन में बांध सकता है।
साल 2000 में दिसंबर के महीने में ऋतिक रोशन ने अपनी बचपन की दोस्त सुजैन खान के साथ शादी की थी और उनके दो बेटे हैं। ऋतिक रोशन का शादीशुदा होते ही कई हसीनाओं संग नाम जुड़ना उनकी पत्नी सुजैन खान को पसंद नहीं आया। कई मौके देने के बाद सुजैन खान ने 2013 में ऋतिक रोशन से अलग होने की घोषणा की और 2014 में उनका तलाक हो गया।