Hina Khan Enjoys In South Korea BTS Fans Will Shower Love On Her After Seeing Photos: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई है। हिना खान हाल ही में साउथ कोरिया पहुंची हैं, जहां वह अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल के साथ जमकर एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में हिना खान ने साउथ कोरिया से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसे देख लग रहा है कि एक्ट्रेस कोरियन ड्रामा में हाथ आजमाने की तैयारी कर रही हैं। उनकी तस्वीरें देख बीटीएस फैंस भी प्यार लुटाते नहीं थकेंगे। तो चलिए एक नजर डालते हैं हिना खान की तस्वीरों पर-
हिना खान ने साउथ कोरिया में रहते हुए अपनी क्यूटनेस दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने एक सेल्फी शेयर की, जिसमें वह फिंगर हार्ट बनाती नजर आईं। इस तस्वीर में हिना बेहद प्यारी लगीं।
हिना खान ने साउथ कोरिया में रहते हुए एक से बढ़कर एक पोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनकी तस्वीरें देख फैंस भी प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं।
हिना खान ने रॉकी जैसवाल संग जमकर एंजॉय किया। रॉकी ने हिना के कंधे पर हाथ रखकर पोज भी दिया। बता दें कि हिना खान पहली बार साउथ कोरिया गई हैं।
हिना खान और रॉकी जैसवाल ने उस जह भी अपनी फोटो क्लिक कराई, जहां मशहूर कोरियन ड्रामा 'गॉब्लिन' की शूटिंग हुई थी। हिना खान और रॉकी जैसवाल ने उसके एक सीन को रिक्रिएट करने की भी कोशिश की।
हिना खान की फोटोज देख फैंस उनपर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। ब्लू डेनिम स्कर्ट और व्हाइट शर्ट में हिना खान का अंदाज बेहद कमाल का लगा।
हिना खान ने फोटोज शेयर कर बीटीएस फैंस को भी सरप्राइज दिया। वह उस जगह पर भी गईं, जहां बीटीएस के मशहूर गाने 'स्प्रिंग' की शूटिंग हुई थी। हिना खान की फोटोज देख बीटीएस फैंस भी उनपर प्यार लुटा रहे हैं।