Emraan Hashmi's Upcoming Movies: इमरान हाशमी बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। इमरान हाशमी इन दिनों बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'हक' का टीजर रिलीज हुआ है, जो काफी शानदार लग रहा है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की 5 मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर हर रिकॉर्ड को तोड़ देंगी। आइए देखें ये लिस्ट...
इस मूवी से इमरान हाशमी तेलुगु डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उन्हें ओमी भाऊ के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में पवन कल्याण अहम रोल में दिखाई देंगे।
'आवारापन 2' साल 2007 में आई इमरान हाशमी की 'आवारापन' का ही सीक्वल है। फिल्म की घोषणा खुद इमरान हाशमी ने की थी। इस मूवी की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।
इमरान हाशमी की इस मूवी की कहानी साल 1985 के ऐतिहासिक सुप्रीम कोर्ट के मोहम्मद अहमद खान वर्सेज शाह बानो बेगम मामले से प्रेरित है। इस मूवी में यामी गौतम को अहम रोल में देखा जाएगा।
'गुडाचारी 2'
इमरान हाशमी की ये फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन में है लेकिन इसकी कहानी और रिलीज की तारीख की घोषणा मेकर्स आने वाले दिनों में कर सकते हैं।
आर्यन खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में इमरान हाशमी का शानदार कैमियो देखने को मिला था। इस मूवी में इमरान हाशमी की खूब तारीफ हुई है।