Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 Maha Twist 23 December, 2024: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'गुम है किसी के प्यार में' में लगातार ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने टीआरपी में भी तूफान मचा दिया है। बीते दिन भी 'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया गया कि सवि अनुभव से मदद मांगती है, लेकिन रजत उसे गलत समझने लगता है। यहां तक कि आशका भी सवि को अनुभव के साथ देख लेती है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले महाट्विस्ट पर-
'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया जाएगा कि आशका की मुलाकात रजत से होगी। वो सवि के खिलाफ रजत के कान भरने की कोशिश करेगी। वो कहेगी कि मैंने सवि और भवी को एक साथ कार में देखा। आशका की बातों पर पहले रजत यकीन नहीं करेगा, लेकिन बाद में रजत को सवि का झूठ याद आने लगेगा।
शो में दिखाया जाएगा कि आशका रजत के जख्मों पर नमक छिड़केगी। वो कहेगी कि तुम्हारी कुंडली में दोष है क्या। क्योंकि तुम्हारी जिंदगी में जो भी औरत आती है, वो तुम्हें तुमसे ज्यादा सफल इंसान के लिए छोड़कर चली जाती है। मुझे लगता है कि सवि भी तुम्हें भवी के लिए छोड़कर चली जाएगी।
सवि के कहने पर अनुभव तापसी के पास जाएगा। वो उसकी मां के ऑपरेशन के लिए डॉक्टर की व्यवस्था करेगा। पहले तो तापसी सवि का नाम सुनकर भड़क जाएगी, लेकिन बाद में अनुभव तापसी से कहेगा कि जिसने तुम्हें शिकायत करने के लिए कहा, उसी ने जिगर की बेल कराई थी। बल्कि सवि और रजत को तुम्हारी फिक्र थी।
रजत के इंतजार में सवि सोफे पर बैठे-बैठे ही सो जाएगी। लेकिन तभी उसे अनुभव का कॉल आएगा, जो कहेगा कि मैं रजत को बताए बगैर ही सारा मैटर सुलझा दूंगा। इसपर रजत नाराज हो जाएगा और उसे आशका की पुरानी बातें याद आने लगेंगी कि कैसे आशका ने उसे धोखा दिया था।
शो में दिखाया जाएगा कि रजत को बेस्ट सीईओ का अवॉर्ड मिलता है। लेकिन रजत कहता है कि ये अवॉर्ड मुझे एक औरत की वजह से मिला, जिसने मुझे धोखा दिया और मेरी आंखों में आंखें डालकर झूठ बोला। रजत की बातें सुनकर सवि और अनुभव हैरान रह जाते हैं।
रजत के हाथों बेस्ट सीईओ का अवॉर्ड हारने के बाद अर्श सारी हदें पार कर देगा। वो रजत को भड़काएगा कि पहले उसने आशका को खोया और अब वो सवि को खो देगा। अर्श रजत से कहेगा कि उसकी जिंदगी में प्यार नहीं है।
'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि रजत तोहफे में मिली कार को निहार रहा होगा। लेकिन तभी अर्श उससे कहेगा कि ये कार तुझे तोहफे में नहीं मिली है, बल्कि तेही बीवी ने तुझपर एहसान किया है। इस कार को दिलाने के लिए तेरी बीवी को पता नहीं क्या-क्या करना पड़ा होगा। अर्श की बातें सुनकर रजत अपनी कार को तोड़ देता है।