Bollywood Upcoming Movies List: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल ने आज अपना 68वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर सनी देओल की नई अपकमिंग फिल्म गबरू का ऐलान हो गया। इस खबर ने फैंस को खुश कर दिया है। सनी देओल फिल्म गबरू के अलावा और भी मूवीज बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। सनी देओल की अपकमिंग मूवीज की लिस्ट में 'बॉर्डर 2', 'लाहौर 1947' समेत कई फिल्में शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं सनी देओल की कौन-कौन सी फिल्में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं।
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) में बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाएगी। फिल्म बॉर्डर 2 अगले साल यानी 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।
फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947) में सनी देओल आमिर खान के साथ काम करने जा रहे हैं। सनी देओल की इस फिल्म की रिलीज को अभी टाल दिया गया है। जल्द ही मेकर्स फिल्म की रिलीज को लेकर नया अपडेट देंगे।
सनी देओल ने फिल्म 'गदर', 'गदर 2' के बाद अब गदर 3 (Gadar 3) से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म गदर 3 की रिलीज का अभी फैंस को इंतजार है।
रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण (Ramayana) में सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म साल 2026 में रिलीज हो सकती है।
सनी देओल की फिल्म मां तुझे सलाम 2 (Maa Tujhhe Salaam 2) का भी ऐलान हो चुका है। फिल्म मां तुझे सलाम 2 में एक बार फिर से सनी देओल का एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है।
सनी देओल की फिल्म बाप (Baap) भी काफी चर्चा में है। इस फिल्म में सनी देओल जैकी श्रॉफ और संजय दत्त के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं।
फिल्म अपने 2 (Apne 2) को लेकर भी कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इस फिल्म में सनी देओल के साथ उनके भाई बॉबी देओल और पिता धर्मेंद्र नजर सकते हैं।
अब सनी देओल की एक और नई फिल्म गबरू (Gabru) का भी ऐलान हो गया है। फिल्म गबरू 13 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।