Holi releases Movies: अक्सर मेकर्स अपनी फिल्मों को होली, दिवाली और ईद जैसे त्योहारों के आसपास रिलीज करना पसंद करते हैं। मेकर्स को लगता है कि बड़ा वीक मिलने से यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल रहेगी। ऐसे में अब होली एक खुशी और रंगों से भरा त्योहार है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो होली वीक में रिलीज हुईं। इनमें से कई फिल्में हिट रही तो कईयों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिला। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 48 करोड़ रुपये कमाए थे। साल 2024 में होली के आसपास रिलीज हुई इस मूवी का बजट 30 करोड़ रुपये था।
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' 2023 में होली के दिन यानी 8 मार्च को रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक-कॉमेडी को दर्शकों ने खूब पसंद किया लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित नहीं हुई।
अक्षय कुमार की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'बच्चन पांडे' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में कृति सेनॉन और जैकलीन फर्नांडीज सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दिए थे।
साल 2020 में रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की एक्शन ड्रामा 'बागी 3' भी दर्शकों की इम्प्रेस करने में असफल रही थी। इस मूवी से भी मेकर्स को बहुत उम्मीद थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी।
अमोल गुप्ते के निर्देशन में बनी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित परिणीति चोपड़ा की यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी।
साल 2019 में होली के त्योहार के आसपास रिलीज हुई अक्षय कुमार की 'केसरी' शानदार मूवी थी। इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया था।