Femina Beauty Awards 2026: रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने बिखेरा जलवा, तमन्ना भाटिया से नहीं हटेंगी नजरें

Femina Beauty Awards 2026: फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2026 का शानदार आगाज हो चुका है। इस ग्लैमरस इवेंट में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक की कई बड़ी हसीनाओं ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। रेड कार्पेट पर उनके स्टाइल और खूबसूरती का जादू ऐसा चला कि तस्वीरें आते ही इंटरनेट पर छा गईं।

Authored by: कुमार सरसUpdated May 6 2026, 23:03 IST
रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने बिखेरा जलवाImage Credit : Femina Beauty Awards01 / 07

रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने बिखेरा जलवा

फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2026 (Femina Beauty Awards 2026) का शानदार आगाज हो चुका है, जिसमें सिनेमा, फैशन और ब्यूटी की दुनिया के कई बड़े सितारे एक ही छत के नीचे नजर आए। यह खास इवेंट मुंबई के सोराया बॉम्बे में आयोजित किया गया, जहां शाम का माहौल बेहद शानदार और ग्लैमरस रहा। इवेंट में रेड कार्पेट पर फैशन और खूबसूरती का शानदार नजारा देखने को मिला। इस इवेंट में बॉलीवुड और साउथ की हसीनाओं ने शिरकत की। किसी ने ग्लास स्किन लुक अपनाया तो किसी ने बोल्ड मेकअप के साथ अलग अंदाज दिखाया। आइए नजर डालते है फोटोज पर..

रसिका दुग्गलImage Credit : Femina Beauty Awards02 / 07

रसिका दुग्गल

फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर मिर्जापुर फेम रसिका दुग्गल ने अपना जलवा बिखेरा है। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

रिया चक्रवर्तीImage Credit : Femina Beauty Awards03 / 07

रिया चक्रवर्ती

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2026 में शिरकत की। सामने आई फोटोज में रिया बेहद बोल्ड लग रही हैं।

अदिति राव हैदरी Image Credit : Femina Beauty Awards04 / 07

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी ने फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2026 में चार चांद लगा दिए। ब्लैक ड्रेस में अदिति किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है।

प्रतिभा रांटाImage Credit : Femina Beauty Awards05 / 07

प्रतिभा रांटा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा का हुस्न देखकर सभी लोग मदहोश हो गए। इवेंट में सभी की नजरें उनपर ही टिकी रही।

कृति सेननImage Credit : Femina Beauty Awards06 / 07

कृति सेनन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2026 में धमाल मचा दिया है। उन्होंने कैमरे के सामने एक से एक पोज दिए।

तमन्ना भाटियाImage Credit : Femina Beauty Awards07 / 07

तमन्ना भाटिया

बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2026 में शिरकत की। उनका लुक देखकर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!