Exclusive: द 50 का विनर बनते ही शिव ठाकरे ने कही ये 5 बड़ी बात, मिस्टर फैजू के फैंस को दिया मुंहतोड़ जवाब

Exclusive: रियलिटी शो द 50 खत्म हो गया है और शिव ठाकरे शो की ट्रॉफी के साथ बाहर आए हैं. ट्रॉफी जीतने के बाद शिव ठाकरे ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने ट्रॉलिंग से लेकर रजत दलाल और प्रिंस नरूला की लड़ाई समेत कई मुद्दों पर एक साथ बात की.

Authored by: कविताUpdated Mar 24 2026, 16:55 IST
​द 50 जीतने के बाद शिव ठाकरे ने की कही ये 5 बड़ी बात​01 / 07

​द 50 जीतने के बाद शिव ठाकरे ने की कही ये 5 बड़ी बात​

​The 50 Winner Shiv Thakare Interview: रियलिटी शो द 50 की ट्रॉफी शिव ठाकरे ने अपने नाम कर ली है. इस शो में शिव ठाकरे ने 49 कंटेस्टेंट को हराकर ट्रॉफी को अपने नाम किया. वहीं, आखिर में शिव का मुकाबला मिस्टर फैजू से हुआ, लेकिन उन्होंने मिस्टर फैजू को भी हराकर फैंस का दिल जीत लिया. शिव कई रियलिटी शो का हिस्सा बने हैं. द 50 के विनर बनने के बाद शिव ठाकरे ने जूम से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने लकी फैन को 50 लाख देने से लेकर प्रिंस नरूला और रजत दलाल की लड़ाई तक पर खुलकर बात की,​

शिव ठाकरे ने लकी फैन को दिए 50 लाख रुपये​Image Credit : Instagram02 / 07

शिव ठाकरे ने लकी फैन को दिए 50 लाख रुपये​

शिव ठाकरे ने इंटरव्यू में सबसे पहले उस फैन के बारे में बात की, जिसे उन्होंने अपनी विनिंग प्राइज मनी 50 लाख रुपये दे दिए. शिव ठाकरे ने कहा कि मुझे लगता है कि शो में जाकर ट्रॉफी जीत जाते हो वो बहुत अच्छी बात है. मेरे लिए ये जर्नी सिर्फ 50 दिन की नहीं थी. मेरे लिए जर्नी अलग थी. इस जर्नी की जरिए किसी की लाइफ बनी है. 50 लाख जिसे मिले हैं वो सीताराम है. उसे किसान है. इस शो से उसकी लाइफ बनी है.

फैजू के फैंस को शिव ठाकरे ने दिया करारा जवाब​Image Credit : Instagram03 / 07

फैजू के फैंस को शिव ठाकरे ने दिया करारा जवाब​

शो जीतने के बाद फैजू के फैंस के तरफ से मिल रही नफरत पर उन्होंने कहा कि फैजू उनका हीरो है और वो नहीं जीता तो फैंस बोलेंगे ही. मैं उनके लिए नहीं बोलूंगा. दो में से एक जीतता है तो दूसरे साइड वाले बोलेंगे. मुझे लगता है कि मेरे हाथ में ट्रॉफी है और मेरे बंदे खुश है. हां, वो इंसान (फैजू) बहुत प्यारा है, लेकिन अब जो है वो है.

​प्रिंस नरूला के ग्रैंड फिनाले छोड़ने पर बोले शिव ठाकरेImage Credit : Instagram04 / 07

​प्रिंस नरूला के ग्रैंड फिनाले छोड़ने पर बोले शिव ठाकरे

द 50 में प्रिंस नरूला ने टिकट टू फिनाले शिव ठाकरे को दे दिया, जिस वजह से भी शिव ट्रोल हुए. इस पर उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें मना किया था. हां लोगों ने ये बात नहीं देखी.अब लोग तो कुछ भी बोलेंगे घर बैठे बैठे. मेरे फैंस थे और उनको पता है कि मैंने मना किया था. प्रिंस नरूला वो पहले ही बोल चुके थे कि वो फिनाले नहीं जाएंगे. अब मैं सबको नहीं बोलूंगा. शिव ने आखिर में ये भी कहा कि मैं सबको कहां जवाब देते रहूंगा.

​निक्की तंबोली के लिए बोले शिव ठाकरेImage Credit : Instagram05 / 07

​निक्की तंबोली के लिए बोले शिव ठाकरे

इस शो में निक्की तंबोली बॉडी शेमिंग की शिकार हुई थी. हालांकि, शिव ठाकरे ने इस पर बोलने से मना कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि ये बात एक महीने पहले हुई थी और अगर अब मैं कुछ बोलूंगा तो फिर से चीजें होंगी. अब मैं कुछ नहीं बोलूंगा.

प्रिंस नरूला और रजत दलाल की लड़ाई पर बोले शिव ठाकरेImage Credit : Instagram06 / 07

प्रिंस नरूला और रजत दलाल की लड़ाई पर बोले शिव ठाकरे

इस इंटरव्यू में जब प्रिंस नरूला और रजत दलाल की लड़ाई के बारे में सवाल किया तो वह इस मामले से बचते दिखे. उन्होंने मजाक मस्ती में कि वह दोनों शो में भी मसाला दिया और बाहर भी दे रहे थे. मैं अलग तरह से मसाला देता हूं. वह दोनों शो के लिए बहुत जरूरी थे. इन दोनों के गेम खेलने के तरीके से लोगों को मजा आता था.

शिव ठाकरे का करियरImage Credit : Instagram07 / 07

शिव ठाकरे का करियर

बता दें कि शिव ठाकरे आज के समय में रियलिटी शो के किंग बन गए हैं. वह सबसे पहले बिग बॉस मराठी में नोटिस किए गए थे. इसके बाद वह सीधा बिग बॉस 16 में आए, लेकिन वह ये शो नहीं जीत पाए. शिव खतरे के खिलाड़ी का हिस्सा भी रह चुके हैं और अब वह द 50 की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहे.

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!