Bollywood New Year Celebration: साल 2026 का अगाज हो चुका है इसी के साथ बॉलीवुड में पार्टी का दौर भी शुरू हो गया है। नए साल को लेकर एक के बाद एक बॉलीवुड स्टार्स की पोस्ट सामने आ रही है। कोई अपनी पार्टी की फोटोज शेयर कर फैंस को नए साल की बधाई देता नजर आया, तो किसी ने अलग अंदाज में लोगों को विश किया। तो चलिए जानते हैं किन-किन स्टार्स ने नए साल को लेकर पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
न्यू ईयर सेलिब्रेशन में अनिल कपूर अपने परिवार के साथ नजर आए। अनिल कपूर का पार्टी से कूल लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा फैंस को नए साल की बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2025 के खास पल याद किए।
करीना कपूर ने पति सैफ अली खान संग न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। इसकी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से भी शेयर की। करीना कपूर और सैफ अली खान की ये तस्वीर फैंस का दिल लूट रही है।
काजोल ने फैंस को नए साल की बधाई देते हुए तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में काजोल अपने परिवार के साथ-साथ दोस्तों संग भी नजर आईं। काजोल और अजय देवगन की जोड़ी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
करिश्मा कपूर ने नो मेकअप लुक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को नए साल की बधाई दी। इस दौरान करिश्मा कपूर अकेले नजर आईं। करिश्मा कपूर की इस तस्वीर को खूब शेयर किया जा रहा है।
ईशा देओल ने नए साल की बधाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अपने पापा धर्मेंद्र को याद करती नजर आईं।