Entertainment News Today: मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें चर्चा में बनी रहीं। एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने आज एक्टर आमिर खान के साथ अपनी पूरानी तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में आमिर खान और पूजा भट्ट काफी अलग लुक में नजर आए। मोहनलाल फिल्म दृश्यम 3 को मिल रहे फैंस के रिएक्शन को देखने के बाद इमोशनल हो गए। इसके अवाला जुबीन गर्ग के केस में आज नया अपडेट सामने आया। इन खबरों के अलावा और भी न्यूज चर्चा में रहीं।
सुप्रिया पाठक कपूर (Supriya Pathak Kapur) ने कान्स 2026 में अपनी पहली फिल्म Our Story का ऐलान किया। फिल्म उनके पर्सनल अनुभवों पर आधारित है और जल्द शूटिंग शुरू होने वाली है।
राम गोपाल वर्माने माइकल जैक्सन पर लंबा पोस्ट लिखा। कहा कि माइकल ने उन्हें बैकस्टैब किया, जिससे वो बहुत दुखी हैं। इस दौरान उन्होंने लिखा वो माइकल जैक्सन से नफरत करते हैं।
एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने आज आमिर खान के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि किसी दिन वो इन फोटोज की पूरी कहानी बताएंगी। पूजा भट्ट और आमिर खान की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक पत्रलेखा की फिल्म 'हीर सारा और पुडुचेरी' की रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट सामने आया। फिल्म अब 12 जून को रिलीज होगी। पहले फिल्म 29 मई को रिलीज होने वाली थी।
जुबिन गर्ग की मौत के मामले में श्यामकानु महंत की जमानत याचिका पर गुवाहाटी हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट नई दलीलें देखेगा। आपको बता दें कि जुबिन गर्ग का निधन 19 सितंबर 2025 को हुआ था।
इलैयाराजा को En Iniya Pon Nilave गाने के कॉपीराइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने गाने के अधिकारों को बरकरार रखा। आपको बता दें कि ये मामला साल 2025 के जनवरी महीने से चल रहा है।
साउथ एक्टर सूर्या आज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इवेंट में पहुंचे। इस दौरान परिवार के सभी लोग ब्लैक ड्रेस में दिखाई दिए। पूरे परिवार को एक साथ देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आए।
एक्टर मोहनलाल का आज एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में मोहनलाल काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में मोहनलाल फैंस के साथ अपनी फिल्म दृश्यम 3 देख रहे थे।
बॉलीवुड सिंगर मिका सिंह हाल ही में पुरी श्रीमंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। मंदिर में दर्शन करने के बाद मिका सिंह ने कहा कि लंबे समय बाद भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद पाने का मौका मिलना उनके लिए बेहद सौभाग्य की बात है। मिका सिंह ने यह भी बताया कि वह जल्द ही भगवान जगन्नाथ को समर्पित एक खास गाना रिलीज करने वाले हैं।