वेब सीरीज

Lock Upp 2: 'मुझे कुछ समझ नहीं आया' ब्रेकअप के बाद हाथ काटने पर Harshad Chopda का रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 19, 2026, 10:12 AM IST

Harshad Chopda Lock Upp 2: शो लॉक अप 2 में हर्षद चोपड़ा ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। हर्षद चोपड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

हर्षद चोपड़ा ने किया ये खुलासा (Image Source: Netflix)

Harshad Chopda Lock Upp 2: टीवी के फेमस एक्टर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) ने रियलिटी शो लॉक अप 2 (Lock Upp 2) में अपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा दर्दनाक किस्सा साझा किया, जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया। जजमेंट डे एपिसोड के दौरान एलिमिनेशन से बचने के लिए उन्हें अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सीक्रेट बताना था। इसी दौरान उन्होंने अपने पहले प्यार, ब्रेकअप और उस दर्द के बारे में खुलकर बात की, जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदलकर रख दी। तो चलिए जानते हैं कि हर्षद चोपड़ा ने इस दौरान क्या कहा, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

हर्षद चोपड़ा ने काट लिया था हाथ

हर्षद चोपड़ा ने बताया कि उनका पहला रिलेशनशिप उनके लिए बेहद खास था। लेकिन जब वह रिश्ता टूटा तो वह पूरी तरह बिखर गए। उन्होंने कहा, 'कुछ ऐसा हुआ था कि वो मुझसे नाराज थी। फिर मुझे फोन करके बताया गया कि वो कहां है, क्या कर रही है और किसके साथ है। उस वक्त मैं जो महसूस कर रहा था, वैसा महसूस नहीं करना चाहता था। मुझे कुछ भी समझ नहीं आया और मैंने अपना हाथ काट लिया।' अपनी बात बताते हुए हर्षद काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने अपनी कलाई पर मौजूद निशान भी कैमरे पर दिखाया।

अस्पताल में भी झेलनी पड़ी परेशानी

हर्षद चोपड़ा ने आगे बताया कि खुद को नुकसान पहुंचाने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां भी उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनके मुताबिक, डॉक्टरों ने शुरुआत में पुलिस शिकायत के बिना इलाज करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा, 'उस समय बहुत हाथ-पैर जोड़े, बहुत मिन्नतें कीं, तब जाकर इलाज शुरू हुआ।' इस पूरी घटना ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया और उनकी सोच हमेशा के लिए बदल गई।

कंटेस्टेंट्स भी हो गए भावुक

हर्षद चोपड़ा के इस राज को सुनकर लॉक अप 2 के बाकी कंटेस्टेंट्स भी इमोशनल हो गए। कई लोगों की आंखें नम हो गईं, जबकि कुछ ने उन्हें गले लगाकर हिम्मत दी। कुछ देर के लिए शो का माहौल पूरी तरह गंभीर हो गया। हर्षद चोपड़ा का शो सामने आया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पहले भी किया था रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा

यह पहली बार नहीं है जब हर्षद चोपड़ा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की हो। इससे पहले लॉक अप 2 के प्रीमियर एपिसोड में भी उन्होंने बताया था कि कई साल पहले उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके सबसे अच्छे दोस्त के साथ उन्हें धोखा दिया था। उस घटना ने उनका भरोसा पूरी तरह तोड़ दिया था और वो लंबे समय तक किसी नए रिश्ते पर विश्वास नहीं कर पाए। अब जजमेंट डे पर किया गया ये नया खुलासा सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है। हर्षद चोपड़ा के खुलासे को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article