शहर

जम्मू-कश्मीर के सांबा में एक हफ्ते में दूसरा संदिग्ध ड्रोन बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सेना ने एक सप्ताह में दूसरा संदिग्ध ड्रोन बरामद किया है। यह ड्रोन पुरमंडल इलाके के संगर गांव के खेतों से मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : PTI

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले सांबा में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने शनिवार देर रात एक और संदिग्ध ड्रोन बरामद किया है। सांबा जिले में पिछले एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा ड्रोन मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। इस घटना के बाद सीमा पार से होने वाली तस्करी और घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में इलाके में निगरानी और जांच बढ़ा दी है।

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया बरामद ड्रोन

अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार देर रात टेरिटोरियल आर्मी के जवानों ने पुरमंडल इलाके के संगर गांव के खेतों से एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया। ड्रोन को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसकी तकनीकी विशेषताएं क्या हैं, इसे कहां पर बनाया गया है और क्या इसका इस्तेमाल किसी सीमा पार गतिविधि, तस्करी या घुसपैठ के प्रयास में किया गया था।

14 जुलाई को सांबा के देवक गांव में मिला ड्रोन

इससे पहले 14 जुलाई को भी सांबा जिले में एक संदिग्ध ड्रोन बरामद किया गया था। यह ड्रोन देवक गांव के पास एक खुले खेत में मिला था। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 5:50 बजे चक सलारिया निवासी एक व्यक्ति मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। इसी दौरान उसकी नजर खेत में पड़े एक ड्रोन पर पड़ी। उसने तुरंत इसकी सूचना पास में तैनात सेना की यूनिट को दी। सूचना मिलते ही सेना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। बाद में ड्रोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया। लगातार दूसरी बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे सीमावर्ती इलाके में निगरानी और तलाशी अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और ड्रोन से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article