मनोरंजन जगत की कई खबरें आज यानी 23 मई को चर्चा में बनी रहीं। थलापति विजय की फिल्म जन नायगन की रिलीज डेट को लेकर एक बार फिर से अपडेट सामने आया, तो वहीं फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को लेकर दो बड़ी खबरों ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को याद करते नजर आए। तो चलिए जानते हैं आज कौन-कौन सी बड़ी खबरें रहीं।
वरुम धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट सामने आया है। फिल्म सिनेमाघर के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। फिल्म के गाने चुनरी-चुनरी को लेकर वशु भगनानी और टिप्स के बीच 'विवाद बढ़ गया। वशु भगनानी ने E24 को दिए इंटरव्यू में डील करने की बात कही है।
राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की फिल्म रफ्तार अब अक्टूबर 2026 में थिएटर्स में रिलीज होगी। पहले की डेट में बदलाव किया गया है। इसकी जानकारी मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है।
सलमान खान अभी हाल ही में पैप्स पर गुस्सा होते नजर आए थे। इस मुद्दे पर सलमान खान का एक्ट्रेस भाग्यश्री ने साथ दिया है। भाग्यश्री ने पैप्स को कहा कि आप लोग अपना काम करते हैं लेकिन ये न भूले हम भी इंसान हैं।
थलापति विजय की फिल्म जन नायगन की रिलीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म के प्रोड्यूसर ने कहा कि अभी तक हमें सर्टिफिकेट नहीं मिला है, जब मिल जाएगा तब हम फिल्म रिलीज कर देंगें।
एक्टर बॉबी देओल ने अभी हाल ही में Shekhar Tonite शो में पिता धर्मेंद्र को याद किया। इस दौरान बॉबी देओल ने कहा कि मेरे पापा एक ऐसे आदमी थे जिन्हें पूरी दुनिया प्यार करती थी।
हॉलीवुड के जाने-माने स्टार टॉम हार्डी प्रोड्यूसर्स से झगड़े के बाद मोबलैंड के तीसरे सीजन में वापसी नहीं करेंगे।
साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वासंथ ने फेक AI जनरेटेड इमेजेस पर नाराजगी जताई और कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। एक्ट्रेस के फैंस भी AI फोटो को लेकर चिंता में नजर आए।
एक्टर डैनियल कोलमैन के बेटे का निधन हो गया है। डैनियल कोलमैन के बेटे को कैंसर हो गया था। इस खबर के सामने आने के बाद हॉलीवुड में मातम छा गया है।