Entertainment News Today: सनी देओल की Ikka की रिलीज डेट आउट, मां बनने वाली हैं Elizabeth Olsen

Entertainment News Today: आज बॉलीवुड और हॉलीवुड में कई दिलचस्प खबरें सामने आईं। सनी देओल की अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो गया, तो वहीं फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं इन खबरों के अलावा कौन-कौन सी न्यूज आज चर्चा में रही।

Authored by: अभयUpdated Jun 14 2026, 20:44 IST
14 जून की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरेंImage Credit : IMDb/ Reddit/ Pinterest01 / 12

14 जून की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Entertainment News Today: एंटरटेनमेंट जगत में आज कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। हुमा कुरैशी के कथित बॉयफ्रेंड रचित सिंह की फिल्मी दुनिया में एंट्री चर्चा में रही, वहीं सनी देओल और अक्षय खन्ना की कोर्टरूम ड्रामा सीरीज ‘इक्का’ की ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट सामने आया। दीया मिर्जा ने ‘मैं वापस आऊंगा’ की तारीफ की। अनुपम खेर ने पत्नी किरण खेर के लिए पोस्ट लिखा। दूसरी ओर ऋचा चड्ढा ने ‘राख’ की सराहना की, ‘कॉकटेल 2’ चर्चा में रही और एलिजाबेथ ओल्सन की प्रेग्नेंसी की खबर ने भी ध्यान खींचा।

उर्मिला मातोंडकर के एक्स ने की दूसरी शादी02 / 12

उर्मिला मातोंडकर के एक्स ने की दूसरी शादी

उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति मोहसिन अख्तर ने दूसरी शादी कर ली है। मोहसिन की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह अपनी दूसरी पत्नी के सामने घुटनों पर बैठे हैं।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का बड़ा ऐलान03 / 12

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का बड़ा ऐलान

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने तेलंगाना में शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कपल ने 180 बच्चों को स्कॉलशिप देने का वादा किया है। इसके लिए विजय और रश्मिका की तरफ से एक पोस्ट भी किया गया।

कॉकटेल 2 में मिला ए सर्टिफिकेट, शुरू हुई एडवांस बुकिंग04 / 12

कॉकटेल 2 में मिला ए सर्टिफिकेट, शुरू हुई एडवांस बुकिंग

फिल्म कॉकटेल 2 को सेंसर बोर्ड की तरफ से ए सर्टिफिकेट दिया गया है। इसके अलावा, फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। रश्मिका मंदाना ने वीडियो शेयर कर एडवांस बुकिंग के बारे में भी बताया है।

सोनम कपूर के बर्थडे की फोटोज05 / 12

सोनम कपूर के बर्थडे की फोटोज

सोनम कपूर 41 साल की हो गई है और एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन पति और करीबी लोगों के साथ मनाया। सोनम कपूर ने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह काफी खुश हैं।

​हुमा कुरैशी ने रचित सिंह को लेकर लिखी ये बातImage Credit : IMDb/ Reddit/ Pinterest06 / 12

​हुमा कुरैशी ने रचित सिंह को लेकर लिखी ये बात

हुमा कुरैशी ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह की जमकर तारीफ की। हुमा कुरैशी ने रचित सिंह के लिए कहा कि बनारस से मुंबई आए रचित ने कभी हार नहीं मानी। सालों तक दूसरों को ट्रेनिंग देने और मेहनत करने के बाद अब उनका सपना पूरा हो रहा है। हुमा ने कहा कि अब रचित के चमकने का वक्त आ गया है।

'इक्का' की रिलीज डेट आई सामनेImage Credit : IMDb/ Reddit/ Pinterest07 / 12

'इक्का' की रिलीज डेट आई सामने

सनी देओल और अक्ष्य खन्ना की फिल्म इक्का नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई से धमाल मचाने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट का काफी दिनों से इंताजर किया जा रहा था।

​दीया मिर्जा ने की फिल्म का तारीफImage Credit : IMDb/ Reddit/ Pinterest08 / 12

​दीया मिर्जा ने की फिल्म का तारीफ

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने फिल्म मैं वापस आऊंगा की जमकर तारीफ की। दीया मिर्जा ने इसे दिल को छू लेने वाली शानदार फिल्म बताया।

अनुपम खेर ने पत्नी को किया विशImage Credit : IMDb/ Reddit/ Pinterest09 / 12

अनुपम खेर ने पत्नी को किया विश

एक्टर अनुपम खेर ने अपनी पत्नी किरण खेर को बर्थेडे पर विश किया। उन्होंने किरण को अपनी ताकत, दोस्त और प्रेरणा बताते हुए जिंदगी में होने के लिए शुक्रिया कहा।

​ऋचा चड्ढा ने किया 'राख' का रिव्यूImage Credit : IMDb/ Reddit/ Pinterest10 / 12

​ऋचा चड्ढा ने किया 'राख' का रिव्यू

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अभी हाल ही में रिलीज हुई अली फजल की सीरीज राख की तारीफ की। उन्होंने इस सीरीज को बाकी शोज से अलग बताया।

कृति ने रश्मिका मंदाना को बचायाImage Credit : IMDb/ Reddit/ Pinterest11 / 12

कृति ने रश्मिका मंदाना को बचाया

फिल्म कॉकटेल 2 के इवेंट में कृति सेनन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को भीड़ से बचाती हुई नजर आईं। इसके अलावा फिल्म कॉकटेल CBFC की तरफ से A सर्टिफिकेट मिला।

​एलिजाबेथ ओल्सन ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंपImage Credit : IMDb/ Reddit/ Pinterest12 / 12

​एलिजाबेथ ओल्सन ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

एक्ट्रेस एलिजाबेथ ओल्सन की आज नई तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर में एलिजाबेथ ओल्सन बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!