Entertainment News Today: आज मनोरंजन जगत में कई बड़ी खबरें चर्चा। 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रिलीज पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। वरुण धवन 2030 तक Lux Cozi के ब्रांड एंबेसडर बन गए। 'बेबी डू डाई डू' का रहस्यमयी पोस्टर जारी हो गया, फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होगी। सूर्या की फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। हॉलीवुड एक्ट्रेस ने खुद को बॉलीवुड फैन बताया। इम्तियाज अली बॉलीवुड को लेकर अपनी राय रखी। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन बड़ी खबरों पर।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। कंपनी फिल्म के राइट्स को लेकर विवाद में है।
वरुण धवन को लक्स कोजी ने 2030 तक अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने उनकी मास अपील और फैशन सेंस को देखते हुए ये फैसला लिया।
मेकर्स ने 'बेबी डू डाई डू' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। साथ ही साथ 'बेबी डू डाई डू' की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। फिल्म 3 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
साउत के जाने-माने स्टार सूर्या और मामिता बैजू की फिल्म विश्वनाथ एंड संस 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। ये रोमांटिक फैमिली ड्रामा है।
हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्मा मायर्स ने हिट्स रेडियो से बातचीत के दौरान कहा, 'मुझे बॉलीवुड फिल्में बहुत पसंद हैं। बॉलीवुड फिल्में काफी मजेदार होती हैं। मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक ‘3 इडियट्स’ है। मैं ये फिल्म लोगों को बार-बार दिखाती हूं। ये करीब 4 घंटे लंबी है, लेकिन इसे देखकर आपको जिंदगी का सबसे अच्छा टाइम मिलता है। इसके अलावा ‘बाहुबली’ की दो फिल्मों वाली कहानी भी मुझे बहुत पसंद है।'
डायरेक्टर इम्तियाज अली ने Free Press Journal से बात करते हुए कहा कि बॉलीवुड लोग जितना सोचते हैं, उतना मतलबी नहीं है। आलिया भट्ट ने फिल्म मैं वापस आऊंगा का सपोर्ट किया।
वेब सीरीज गुल्लक 5 से वैभव राज गुप्ता के बाहर होने की वजह सामने आ गई है। रेडिट पोस्ट के मुताबिक, ‘गुल्लक’ में अन्नू का किरदार निभाने वैभव ने अपनी फीस बढ़ाने की मांग की थी। पोस्ट में दावा किया गया कि पिछले सीजन में उन्हें शो के बजट के बराबर फीस दी गई थी। इस बार जब वैभव ने ज्यादा पैसे मांगे, तो बजट की कमी की वजह से मेकर्स उनकी मांग पूरी नहीं कर पाए।