Highest Grossing Films Of Ranveer Singh: रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता हैं। बीते कुछ ही सालों में रणवीर सिंह ने कई ऐतिहासिक फिल्में की हैं, जिनमें एक्शन फिल्में, पुलिस ड्रामा और रोमांटिक कॉमेडी फिल्में भी शामिल हैं। उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' ने रणवीर सिंह की कामयाबी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। 6 जुलाई यानी आज रणवीर सिंह 41 साल के हो गए हैं और इस खास मौके पर अहम आपको अभिनेता के करियर की 6 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। आइए देखें ये लिस्ट...
'बाजीराव मस्तानी' के लिए रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली ने एक फिर साथ में काम किया था। इस ऐतिहासिक प्रेम कहानी ने दुनिया भर में लगभग 356 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसमें रणवीर सिंह ने पेशवा बाजीराव का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया था।
करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी देखने को मिली थी। इस मूवी ने दुनिया भर में 355 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म में रणवीर सिंह ने रॉकी रंधावा का प्यारा और बिंदास किरदार निभाया था।
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह ने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। दुनिया भर में लगभग 400 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस एक्शन-एंटरटेनर फिल्म ने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया था।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'पद्मावत' रिलीज होने के पहले कई तरह के विवादों में फंसी थी। फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का रोल अदा किया था। इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 585 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
साल 2025 के आखिरी महीने में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1350 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस मूवी का निर्देशन आदित्य धर ने किया और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
'धुरंधर: द रिवेंज' रणवीर सिंह के अब तक के करियर की सबसे बड़ी हिट है। इस मूवी ने दुनिया भर में लगभग 1,813 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद ग्लोबल ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया। शानदार एक्शन सीन और दमदार ड्रामा से भरपूर यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आई।