धुरंधर समेत इन फिल्मों के सीक्वल से हिलेगा बॉक्स ऑफिस, बॉर्डर 2 का उतर जाएगा भूत

Bollywood upcoming sequels: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। अब सभी लोग फिल्म धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि धुरंधर 2 के अलावा इन मूवीज के सीक्वल के लिए लोग पलके बिछाए बैठे हैं। आइए नजर ड़ालते है इस रिपोर्ट पर...

Authored by: कुमार सरसUpdated Feb 5 2026, 19:32 IST
बॉलीवुड के अपकमिंग सीक्वलImage Credit : Film posters01 / 06

बॉलीवुड के अपकमिंग सीक्वल

Bollywood upcoming sequels: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म की सफलता के बाद अब फैंस 'धुरंधर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सिर्फ धुरंधर 2 ही नहीं, कई और बड़ी फिल्मों के सीक्वल भी दर्शकों के दिलों में जगह बना रहे हैं।फैंस 'कल्कि 2', और जेलर 2 जैसे सीक्वल के लिए भी उत्साहित हैं। इन फिल्मों के ट्रेलर और पोस्टर की झलकियां ही फैंस को दीवाना बना रही हैं। 2026-2027 में आने वाले इन सीक्वल से बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने की उम्मीद है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

धुरंधर 2Image Credit : Film posters02 / 06

धुरंधर 2

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं।रणवीर सिंह की ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है।

​जी2​Image Credit : Film posters03 / 06

​जी2​

फिल्म जी2 में अदिवी शेष और इमरान हाशमी धमाल मचाने वाले हैं। ये एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म 1 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म का लोग इंतजार कर रहे हैं।

हॉंटेड घोस्ट ऑफ द पास्टImage Credit : Film posters04 / 06

हॉंटेड घोस्ट ऑफ द पास्ट

इस लिस्ट में फिल्म हॉंटेड घोस्ट ऑफ द पास्ट का नाम शामिल है। ये फिल्म कल यानी 6 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी जरा हटकर है और बेहद खतरनाक है।

जेलर 2Image Credit : Film posters05 / 06

जेलर 2

जेलर 2 साल 2022 में आई एक्शन कॉमेडी फिल्म जेलर का सीक्वल है। हाल ही में रजनीकांत की 'जेलर 2' को लेकर एक अपडेट आया है। अब इसमें शाहरुख खान की भी एंट्री हो गई है। इस रिपोर्ट ने लोगों को और भी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है।

​आवारापन 2​Image Credit : Film posters06 / 06

​आवारापन 2​

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 की भी लोग खूब चर्चा कर रहे हैं। फिल्म आवारापन को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब सभी की नजरें इस मूवी के सीक्वल पर है। लोगों का ये मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!