Bollywood Upcoming Sequels: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज होने वाली है, जिसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह साल सीक्वल्स से भरा हुआ है। धुरंधर 2 के अलावा भी बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों के सीक्वल रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में खोसला का घोसला 2 से लेकर आवारापन 2 तक के नाम शामिल है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब सभी की नजरें धुरंधर 2 पर टिकी हुई है। ये फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। रिलीज से पहले ही मूवी ने करोड़ों की कमाई कर ली हैं।
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म का सीक्वल है, जो 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी।
अदिवी शेष और इमरान हाशमी की स्पाई थ्रिलर फिल्म गुडचारी 2 1 मई, 2026 को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म में वामिका गब्बी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
फिल्म खोसला का घोसला साल 2026 में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों ने काफी प्यार दिया था। अब अनुपम खेर की फिल्म खोसला का घोसला 2 रक्षाबंधन के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
इस लिस्ट में रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का नाम शामिल है। रजनीकांत की फिल्म जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो जेलर 2 साल 2026 में रिलीज होगी।