Dhurandhar 2: नॉर्थ से साउथ तक चला 'धुरंधर 2' का जादू, रणवीर सिंह की फिल्म की तारीफ में इन स्टार्स ने पढ़े कसीदे

Dhurandhar 2 Celeb Review: फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 आज रिलीज हो गई। मूवी में रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त तक धमाल मचा रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के स्टार्स मूवी की तारीफ कर रहे हैं।

Authored by: कुमार सरसUpdated Mar 19 2026, 11:16 IST
नॉर्थ से साउथ तक चला 'धुरंधर 2' का जादूImage Credit : Instagram01 / 07

नॉर्थ से साउथ तक चला 'धुरंधर 2' का जादू

Dhurandhar 2 Celeb Review: आदित्य धर की धुरंधर 2: द रिवेंज आज रिलीज हो गई और बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला रही है। रणवीर सिंह के जसकीरत सिंह रंगी ने एक्शन और इमोशन में कमाल कर दिया। संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन की परफॉर्मेंस भी जबरदस्त है। बॉलीवुड और साउथ के सितारे फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन से लेकर कार्तिक आर्यन तक के नाम शामिल है।

अल्लू अर्जुन Image Credit : Instagram02 / 07

अल्लू अर्जुन

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म धुरंधर 2 देख ली है। उन्होंने एक्स पर लंबा चौड़ा ट्वीट लिखा है। इसमें अल्लू अर्जुन ने रणवीर सिंह, आर माधवन और आदित्य धर की खूब तारीफ की है। अल्लू अर्जुन का ये ट्वीट देख सभी लोग गदगद हो गए है। अल्लू का ये ट्वीट वायरल हो रहा है।

प्रीति जिंटाImage Credit : Instagram03 / 07

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी धुरंधर 2 की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए है। फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ में उन्होंने भी लंबा चौड़ा ट्वीट लिखा है। प्रीति ने फिल्म को फुल नंबर दिए है।

विजय देवरकोंडाImage Credit : Instagram04 / 07

विजय देवरकोंडा

इस लिस्ट में साउथ के स्टार एक्टर विजय देवरकोंडा का नाम शामिल है। विजय देवरकोंडा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कल से भारतीय सिनेमा और संस्कृति में कुछ बहुत बड़ा होने वाला है। 4 शब्द भारत माता की जय! पूरी कास्ट और क्रू को ढेर सारा प्यार और सम्मान। आदित्य धर एक कमाल के जीनियस हैं रणवीर सिंह पूरी तरह से धमाकेदार हैं। आर माधरन, अर्जुन रामपाल, सारा और जमील अंकल सभी जबरदस्त थे बैकग्राउंड स्कोर तो आग लगा देने वाला था धुरंधर द रिवेंज।'

शनाया कपूरImage Credit : Instagram05 / 07

शनाया कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ की है। शनाया का पोस्ट वायरल हो रहा है।

कार्तिक आर्यन Image Credit : Instagram06 / 07

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी धुरंधर 2 को तगड़ा रिस्पॉन्स दिया है। उन्होंने भी रणवीर सिंह की एक्टिंग को सराहा है। उनका पोस्ट इंटरनेट पर छाया है।

अनन्या पांडेImage Credit : Instagram07 / 07

अनन्या पांडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है। इसमें अनन्या ने धुरंधर 2 की तारीफ की है और रणवीर सिंह को बेस्ट बताया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!