'धुरंधर 2' ने पहले सोमवार को मचाया तहलका, 'टाइगर 3'-'बाहुबली 2' सहित इन फिल्मों के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

First Monday Hindi Nett Collections: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने सलमान खान की 'टाइगर 3' सहित कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Mar 24 2026, 15:08 IST
पहले सोमवार को 'धुरंधर 2' ने तोड़े इन फिल्मों के रिकार्ड्स...Image Credit : IMDb01 / 07

पहले सोमवार को 'धुरंधर 2' ने तोड़े इन फिल्मों के रिकार्ड्स...

First Monday Hindi Nett Collections: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई का जलवा बरकरार है। यह मूवी ओपनिंग डे से लेकर अभी तक धांसू कमाई कर निर्माताओं की झोली पैसों से भर रही है। खास बात यह है कि पहले सोमवार को भी 'धुरंधर 2' ने जबरदस्त कमाई करने के बाद कई फिल्मों के रिकार्ड्स को अपने पैरों तले कुचल दिया है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

टाइगर 3Image Credit : IMDb02 / 07

टाइगर 3

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह मूवी पहले सोमवार को 59.25 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।

बॉर्डर 2Image Credit : IMDb03 / 07

बॉर्डर 2

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर 2' ने फर्स्ट मंडे के दिन 59 करोड़ रुपये का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर किया था।

पुष्पा 2Image Credit : IMDb04 / 07

पुष्पा 2

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने धांसू कमाई की थी। पहले सोमवार को हिंदी बेल्ड पर इस मूवी का कलेक्शन 46.40 करोड़ रुपये रहा था।

एनिमलImage Credit : IMDb05 / 07

एनिमल

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर को वायलेंट अवतार में देखा गया था। यह मूवी पहले सोमवार को 44.47 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही थी।

बाहुबली 2Image Credit : IMDb06 / 07

बाहुबली 2

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' ने रिलीज होने के बाद पहले सोमवार को 40.25 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था।

धुरंधर 2Image Credit : IMDb07 / 07

धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के कलेक्शन में गिरावट नहीं देखी गई है। यह मूवी पहले सोमवार को 60.50 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!