Bollywood stars death rumours: पॉपुलर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रोड एक्सीडेंट में काजल की मौत हो गई है। ये झूठी खबर इंटरनेट पर आग की तरह फैलने लगी। हालांकि अब एक्ट्रेस ने इसपर रिएक्ट कर दिया। बता दें कि इससे पहले भी बॉलीवुड के कई सितारों की मौत की झूठी खबर वायरल हुई थी। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर धर्मेंद्र तक के नाम शामिल है। आइए नजर डालते हैं इस खास रिपोर्ट पर...
कोरोना महामारी के दौरान इंटरनेट पर यह खबर फैली कि मीनाक्षी शेषाद्रि की कोविड से मौत हो गई है। यह अफवाह इतनी तेजी से फैली कि उनके फैंस सदमे में आ गए। लेकिन मीनाक्षी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और तस्वीर शेयर करके इसे खारिज कर दिया।
एक्ट्रेस फरीदा जलाल की मौत की झूठी खबर तेजी से वायरल हो गई। विकिपीडिया पेज पर भी उनकी मौत की एंट्री कर दी गई। यह अफवाह इतनी तेज फैली कि उनके फैंस सदमे में आ गए। लेकिन फरीदा ने खुद अपने स्टेटमेंट जारी करके इसका खंडन कर दिया। कर दिया। इस बारे में उन्होंने कहा 30 मिनट से मेरा फोन लगातार बज रहा है और सब यही सवाल कर रहे हैं। ये थोड़ा परेशान करने वाला है, लोग ऐसी अफवाहें क्यों फैलाते हैं।
यूरोपीय न्यूज नेटवर्क ईआई पाइस टीवी ने ब्रेकिंग न्यूज में कहा कि शाहरुख खान की सात अन्य लोगों के साथ एक निजी विमान से यात्रा करते वक्त हादसे में मौत हो गई है। खबर में दावा किया गया कि शाहरुख अपनी बेटी सुहाना के जन्मदिन के बाद मीटिंग के लिए जा रहे थे। इस खबर से फैंस को 440 वोल्ट का झटका लगा था। हालांकि बाद में फैंस को पता चला की ये फेक न्यूज है।
इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। बीते सालों में उनको लेकर कई बार उनकी मौत की झूठी खबर सामने आ चुकी है। फैंस इस चीज से काफी परेशान हैं। वहीं अमिताभ को भी ये चीजें बिल्कुल पसंद नहीं आती है।
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को लेकर हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि उनकी मौत हो गई है। कई व्हाट्सअप ग्रुप्स पर ये न्यूज वायरल हुई थी। हालांकि बाद में पता चला कि ये फेक न्यूज है।
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। उनको लेकर ये न्यूज वायरल हुई कि सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। ऐसा माहौल बन गया कि एक्ट्रेस को खुद इस मामले में चुप्पी तोड़कर लोगों को सच्चाई बतानी पड़ी।