2026 की चौथी बेस्ट ओपनर बनेगी 'कॉकटेल 2', 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ने में याद आई नानी

Bollywood Best Opener of 2026: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ने में 'कॉकटेल 2' को नानी याद आ गई है। मगर यह मूवी चौथी बड़ी ओपनर बनकर सामने आई है। देखें ये लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jun 19 2026, 12:54 IST
2026 की ये हैं टॉप ओपनर्स...Image Credit : Instagram01 / 07

2026 की ये हैं टॉप ओपनर्स...

Bollywood Best Opener of 2026: आज यानि 19 जून को शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन की फिल्म 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी हैं। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से इसे शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी ओपनिंग डे पर 12 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग ले सकती है। अगर यह मूवी इतने कमाई करती तो यह 2026 की अब तक की चौथी बेस्ट ओपनर बन जाएगी। वहीं दूसरी ओर 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड को तोड़ने का सपना अभी भी बरकरार है। देखें ये लिस्ट...

धुरंधर 2Image Credit : Instagram02 / 07

धुरंधर 2

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह ने जसकिरत सिंह रंगी का किरदार निभाया था। इस मूवी ने पहले दिन 145 करोड़ रुपये का बिजनेस कर अनोखा रिकॉर्ड बनाया हुआ है।

बॉर्डर 2Image Credit : Instagram03 / 07

बॉर्डर 2

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन की फिल्म 'बॉर्डर 2' इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 32.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

भूत बंगलाImage Credit : Instagram04 / 07

भूत बंगला

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और राजपाल यादव की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' ने पहले दिन 18.31 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन किया था।

कॉकटेल 2Image Credit : Instagram05 / 07

कॉकटेल 2

शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा 'कॉकटेल 2' 19 को रिलीज हुई है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी पहले दिन 12 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चौथी बेस्ट ओपनर बन जाएगी।

ओ रोमियोImage Credit : Instagram06 / 07

ओ रोमियो

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की गैंगस्टर ड्रामा 'ओ रोमियो' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.01 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था। फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही थी।

इक्कीसImage Credit : Instagram07 / 07

इक्कीस

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 7.28 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!