Sunny Deol's Upcoming Movies: 'गदर 2' और 'जाट 2' जैसी दो बैक टू बैक सफल फिल्में देने के बाद सनी देओल के साथ हरकोई काम करना चाहता है। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने अब सनी देओल के साथ एक धांसू मूवी बनाने का फैसला किया है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको सनी पाजी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' सहित हर मूवी के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
सनी देओल की फिल्म 'सफर' के फैमिली ड्रामा बेस्ड मूवी है। यह फिल्म सीधे तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। इस मूवी में सनी देओल के साथ सलमान खान भी एक स्पेशल भूमिका में दिखाई देंगे। (Pic Credit: Youtube)
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण के पार्ट 1 और 2' में सनी देओल को राम भक्त हनुमान की भूमिका में देखा जाएगा। यह फिल्म हर रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देगी। (Pic Credit: Youtube)
'बॉर्डर 2' साल 1997 में आई 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इस मूवी मकी शूटिंग काफी हद तक पूरी हो गई है। बताया जा रहा है कि अगले साल रिपब्लिक डे वीक में रिलीज हो सकती है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल साबित होगी। (Pic Credit: Instagram)
सनी देओल की फिल्म 'बाप' भी काफी समय से अटकी हुई है। इस मूवी का निर्देशन विवेक चौहान कर रहे हैं। फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज हो सकती है। (Pic Credit: IMDb)
गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी फिल्म 'जाट' की सफलता के बाद अब मेकर्स 'जाट 2' को बनाएंगे। यह मूवी साल 2026 में रिलीज की जा सकती है। (Pic Credit: Instagram)
राजकुमार संतोषी की पीरियड ड्रामा फिल्म 'लाहौर 1947' में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। इस मूवी की रिलीज में अभी देरी हो रही है। (Pic Credit: IMDb)
ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी अब सनी देओल के साथ एक बड़े बजट की एक्शन मूवी बनाने वाले हैं। इस मूवी की शूटिंग दिसंबर में शुरू की जा सकती है। (Pic Credit: Instagram/iamsunnydeol/)