Sunny Deol's Upcoming Movies: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के चले जाने से काफी दुखी हैं। कुछ दिनों पहले ही देओल फैमिली ने मुंबई में अपने पिता की प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। पिता धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने के बाद अब सनी देओल अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए दोबारा सेट पर लौट रहे हैं। आज हम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में आपको सनी देओल की अपकमिंग मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में पीछे नहीं रहना वाली हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी फिल्म 'जाट' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस मूवी में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा भी अहम रोल में थे। ऐसे में अब सनी देओल को लेकर मेकर्स 'जाट 2' भी बनाने जा रहे हैं।
सनी देओल ने 19 अक्टूबर के दिन नई फिल्म 'गबरू' की बड़ी घोषणा की थी। यह मूवी अगले साल 13 मार्च को बड़े परदे पर दस्तक देंगी। फिल्म की शूटिंग काफी हद तक हो गई है।
'बॉर्डर' की सफलता के बाद अब मेकर्स का कई सालों के बाद 'बॉर्डर 2' बनाने का निर्णय लिया है। अनुराग सिंह इस मूवी का निर्देशन कर रहे हैं। इस मूवी में सनी देओल के साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ अहम रोल में दिखाई देंगे।
आमिर खान के बैनर तले बन रही सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' भी लाइनअप में है। इस मूवी का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। मरने से पहले धर्मेंद्र ने यह मूवी देख ली थी। हालांकि इसकी रिलीज में अभी समय है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' के पहले और दूसरे पार्ट में सनी देओल को भगवान राम के भक्त हनुमान के रोल में देखा जाएगा। पहले पार साल 2026 की दिवाली और दूसरा 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा।
प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने हाल ही में कन्फर्म कर दिया है कि वो 'अपने 2' बनाएंगे। हालांकि धर्मेंद्र के निधन के बाद अनिल शर्मा ने फिल्म बनाने से मना कर दिया था। मगर अब यह मूवी सनी देओल और बॉबी देओल के साथ बनने जा रही है।