'बॉर्डर 2' सहित इन 5 सीक्वल के लिए बेताब हैं दर्शक, नहीं बर्दास्त हो रहा इंतजार

Sequels of Bollywood in 2026: सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' से लेकर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सहित इन 5 बॉलीवुड के सीक्वल 2026 में रिलीज होने वाले हैं, जिनका दर्शकों को बेताबी से इंतजार है। देखें ये लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Dec 19 2025, 15:21 IST
इन सीक्वल के लिए बेताब हैं फैन्स...Image Credit : Instagram01 / 06

इन सीक्वल के लिए बेताब हैं फैन्स...

Sequels of Bollywood in 2026: साल 2025 भले ही खत्म होने वाला है लेकिन अब दर्शकों को 2026 का बड़ी बेताबी से इंतजार है। यह इंतजार इसलिए भी क्योंकि 2026 में बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों के एक के बाद एक सीक्वल रिलीज होने के लिए तैयार है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको 'बॉर्डर 2' सहित उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सीक्वल अगले साल रिलीज होंगे। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

बॉर्डर 2Image Credit : Instagram02 / 06

बॉर्डर 2

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

वध 2Image Credit : Instagram03 / 06

वध 2

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध' का सीक्वल आ रहा है। नई कहानी और नए किरदारों के साथ यह फिल्म 6 फरवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है।

मर्दानी 3Image Credit : Instagram04 / 06

मर्दानी 3

रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आने वाली हैं। रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' 27 फरवरी के दिन रिलीज होगी।

धुरंधर 2Image Credit : Instagram05 / 06

धुरंधर 2

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' की बड़ी सफलता के बाद अब मेकर्स इसका दूसरा पार्ट लेकर आएंगे। बताया जा रहा है कि 'धुरंधर 2' अगले साल 19 मार्च को रिलीज होगी।

धमाल 4Image Credit : Instagram06 / 06

धमाल 4

अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' भी 2026 में ही रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!