बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की ज्यादातक फिल्मों में केवल वही लीड रोल में नजर आती हैं। आखिर ऐसा क्या हो गया है कि बाकी बॉलीवुड स्टार्स कंगना रनौत संग काम करने से भी कतरा रहे हैं। यहां हम रणबीर कपूर से लेकर ऋतिक रोशन तक उन स्टार्स पर एक नजर डालते हैं जो कंगना रनौत संग काम करने के लिए कभी तैयार नहीं होंगे।
कंगना रनौत का बॉलीवुड में कई लोगों से 36 का आंकड़ा है। ऐसे कई स्टार्स हैं जो कंगना के साथ काम भी नहीं करना चाहते हैं और यही वजह है कि एक्ट्रेस की बीती कई फिल्म लगातार फ्लॉप साबित हुई हैं।
बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर के शो कॉफी विद करण में आकर ही कंगना रनौत ने उनको लेकर काफी कुछ भला बुरा कहा था, जिसके बाद करण जौहर भी उन्हें टारगेट कर चुके हैं, दोनों कभी एक साथ फिल्म नहीं करने वाले हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) का भी कंगना रनौत कई बार मजाक उड़ा चुकी हैं, जिसके बाद दोनों का एक साथ काम करना तो नामुम्किन ही है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच भी तीखी बहस हो चुकी है। इस बीच दोनों का एक साथ कभी किसी फिल्म में काम करना भी काफी मुश्किल ही नजर आता है।
स्वरा भास्कर और कंगना रनौत एक साथ तनू वेड्स मनू में काम कर चुकी हैं, हालांकि इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हो गई और अब दोनों के एक साथ काम करने की गुंजाइश न के बराबर है।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को लेकर भी कंगना रनौत कई अपने बयानों में भला बुरा कह चुकी हैं, अब दोनों का एक साथ किसी फिल्म में काम करना सपना ही हो सकता है बस।
आलिया भट्ट को लेकर भी कंगना रनौत कई खराब बयान दे चुकी हैं, वह कई बार आलिया को भला बुरा भी कहती नजर आई हैं, दोनों का एक साथ काम करना भी काफी मुश्किल है।
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और कंगना रनौत भी एक साथ फिल्म कृष 3 में नजर आ चुकी हैं, हालांकि दोनों के बीच कॉन्ट्रोवर्सी के चलते अब वह कभी एक साथ काम नहीं करने वाले हैं।