Deepika Padukone से लेकर Amitabh Bachchan समेत इन 7 सितारों ने फ्री में किया काम, नहीं ली फीस ​

Actors who worked for free: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने दोस्ती की खातिर फ्री में फिल्में की हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण समेत कई बड़े सितारों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। आइए आपको इन कलाकारों के बारे में और ज्यादा जानकारी देते हैं।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Feb 18 2026, 15:45 IST
दोस्ती की खातिर इन 7 बॉलीवुड सितारों ने की फ्री में फिल्म, देखें लिस्टImage Credit : Movie Posters01 / 08

दोस्ती की खातिर इन 7 बॉलीवुड सितारों ने की फ्री में फिल्म, देखें लिस्ट

Bollywood Stars who worked for free in Movie: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बारे में ये बात बहुत फेमस है कि यहां रिश्ते असली नहीं हैं। हर कोई दिखावा कर रहा है और बस अपना काम निकालने में लगा हुआ है। हालांकि कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जो दोस्ती के लिए ही जाने जाते हैं। इन्हें बाजारवाद से लेना-देना नहीं है। इन कलाकारों के लिए दोस्ती पहले आती है और पैसा बाद में। अमिताभ बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण समेत ऐसे कई सारे कलाकार हैं जिन्होंने पैसों की जगह दोस्ती को तवज्जो दी है और दोस्ती की खातिर फ्री में फिल्में तक की हैं। आइए आपको इन्हीं कलाकारों के बारे में बताते हैं...

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)Image Credit : Movie Posters02 / 08

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र करण जौहर के बैनर तले बनी थी, जिसे अयान मुखर्जी ने बनाया था। इस फिल्म में कई लोगों के कैमियो थे, जिनमें शाहरुख खान भी शामिल थे। शाहरुख खान ने इसमें एक कमाल का एक्शन सीक्वेंस किया था, जिसके लिए उन्होंने कोई भी रुपये नहीं लिया था। शाहरुख ने ये कैमियो रणबीर कपूर-करण जौहर के लिए किया था।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)Image Credit : Movie Posters03 / 08

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)

अदाकारा सोनम कपूर ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म भाग मिल्खा भाग में काम करने के लिए सिर्फ एक रुपये लिया था। असल में सोनम कपूर राकेश ओमप्रकाश मेहरा के लिए गुरू का दर्जा देती हैं, जिस कारण उन्होंने भाग मिल्खा भाग के लिए फीस नहीं ली थी।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)Image Credit : Movie Posters04 / 08

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

यूं तो अभिनेता अक्षय कुमार मोटी रकम लेने के लिए ही बदनाम हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ वक्त पहले रिलीज हुई फिल्म ओएमजी 2 के लिए उन्होंने फीस नहीं ली थी। अक्की ने ये फिल्म फ्री में इसलिए की थी क्योंकि उन्हें इसका सब्जेक्ट बहुत पसंद था।

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar)Image Credit : Movie Posters05 / 08

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar)

फरहान अख्तर के करियर की सबसे बड़ी हिट मूवी भाग मिल्खा भाग राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने बनाई थी। इस फिल्म के लिए फरहान ने फीस नहीं ली थी। उन्होंने इस मूवी के लिए काफी मेहनत की थी, जो स्क्रीन पर भी नजर आई थी।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)Image Credit : Movie Posters06 / 08

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

ऐसा बहुत कम देखा गया है कि अमिताभ बच्चन ने फ्री में कोई मूवी की हो। ब्लैक इस मामले में अपवाद है, जिसके लिए बिग बी ने फीस नहीं ली थी। इस फिल्म को बनाने के लिए भारी बजट की जरूरत थी, जिस कारण बिग बी ने मेकर्स को मदद पहुंचाने के लिए ये कदम उठाया था।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)Image Credit : Movie Posters07 / 08

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

अदाकारा दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म ओम शांति ओम बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को फीस नहीं मिली थी। फराह-शाहरुख ने इस फिल्म से दीपिका को लॉन्च किया था, जिसके बाद फिर कभी भी दीपिका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)Image Credit : Movie Posters08 / 08

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)

अभिनेता शाहिद कपूर ने कुछ साल पहले डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की हैदर की थी, जिसकी बहुत तारीफ हुई थी। इस मूवी के लिए शाहिद ने फीस नहीं ली थी क्योंकि मेकर्स के पास बजट नहीं था। शाहिद ये फिल्म करना चाहते थे, जिस कारण उन्होंने ये फिल्म फ्री में की थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!