BB 19 फेम मालती चाहर ने बगैर गलती के झेली मां-बाप की मार, छेड़छाड़ की भी हुईं शिकार; बयां किया दर्द

Bigg Boss 19 Fame Malti Chahar Open Up On Traumatic Childhood: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' में सुर्खियां बटोरने वाली मालती चाहर ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में बताया कि उनका बचपन कैसे मुश्किलों में गुजरा है। मालती चाहर ने बताया कि वह छेड़छाड़ तक की शिकार हो चुकी हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Dec 29 2025, 06:55 IST
मुश्किलों से गुजरीं मालती चाहरImage Credit : Malti Chahar Instagram01 / 08

मुश्किलों से गुजरीं मालती चाहर

​​Bigg Boss 19 Fame Malti Chahar Open Up On Traumatic Childhood: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री करने वाली मालती चाहर ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। मालती चाहर कई बॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। लेकिन हाल ही में दिये इंटरव्यू में मालती चाहर ने बताया कि उनके लिए चीजें बिल्कुल भी आसान नहीं रही थीं। एक्ट्रेस का कहना है कि उनका बचपन कैसे मुश्किलों में गुजरा है। मालती चाहर ने बताया कि वह छेड़छाड़ तक की शिकार हो चुकी हैं।​

बचपन में देखी मां-बाप की तकरारImage Credit : Malti Chahar Instagram02 / 08

बचपन में देखी मां-बाप की तकरार

​मालती चाहर ने सिद्धार्थ कन्नन को दिये इंटरव्यू में मां-बाप की तकरार के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने माता-पिता को अक्सर लड़ते देखा। उनके भाई ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया, जिससे वह माता-पिता के झगड़ों से दूर रहते थे।​

मालती की करियर च्वॉइस के खिलाफ पिताImage Credit : Malti Chahar Instagram03 / 08

मालती की करियर च्वॉइस के खिलाफ पिता

​मालती चाहर ने इस बारे में आगे कहा, "मैंने अपने पिता से कहा था कि मैं मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में जाना चाहती हूं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहती हूं। लेकिन वो चाहते थे कि मैं एक आईपीएस ऑफिसर बनूं। उन्हें लगा कि इन चीजों से दूर रहकर ही मैं पढ़ाई पर ध्यान दे पाऊंगी।"​

मालती चाहर को रखने पड़े छोटे बालImage Credit : Malti Chahar Instagram04 / 08

मालती चाहर को रखने पड़े छोटे बाल

​मालती चाहर ने बताया कि उन्हें करीब 11वीं कक्षा तक शॉर्ट हेयर रखने पड़े थे और उन्हें कोई भी आजादी नहीं थी। इस चीज ने उनके ऊपर बुरा असर डाला था।​

माता-पिता से खाई थी मारImage Credit : Malti Chahar Instagram05 / 08

माता-पिता से खाई थी मार

​मालती चाहर ने इंटरव्यू में आगे कहा, "हम 1 बीएचके घर में रहते थे तो ऐसे में जब माता-पिता झगड़ रहे हैं तो आप कहां ही जा पाओगे? बहुत बार ऐसा हुआ कि पापा से झगड़े के बात मां मुझे पीटती थीं। और बहुत बार तो मेरे पिता ने भी ऐसा ही किया था। उन्हें कभी एहसास नहीं हुआ कि इसका मेरे ऊपर क्या असर पड़ेगा।"​

छेड़छाड़ का शिकार हुईं मालती चाहरImage Credit : Malti Chahar Instagram06 / 08

छेड़छाड़ का शिकार हुईं मालती चाहर

​मालती चाहर ने इंटरव्यू में बताया कि बहुत बार वह बचपन में छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने कहा, "पिता सूरतगढ़ में पोस्टेड थे, जो एक छोटा शहर है। वहां बहुत बार मेरे साथ छेड़छाड़ हुई थी। लेकिन ये चीज भी मैं अपने माता-पिता से नहीं कह सकती खी, क्योंकि मुझे लगता था कि वे मेरे ऊपर और पाबंदियां लगा देंगे।"​

मालती चाहर ने बयां किया दर्दImage Credit : Malti Chahar Instagram07 / 08

मालती चाहर ने बयां किया दर्द

​मालती चाहर ने बताया कि सातवीं क्लास के बाद ही उनकी जिंदगी कुछ ज्यादा खास अच्छी नहीं रही थी। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, "मेरे पिता की नीयत खराब नहीं थी, लेकिन जो मैं चाहती थी वो नहीं कर पाती थी।"​

13 साल से अलग रह रहे हैं मालती चाहर के माता-पिताImage Credit : Malti Chahar Instagram08 / 08

13 साल से अलग रह रहे हैं मालती चाहर के माता-पिता

​मालती चाहर ने इंटरव्यू में इस बात से भी पर्दा उठाया कि उनके माता-पिता के बीच हमेशा से तालमेल में कमी थीं। इसी वजह से वे करीब 13 सालों एक-दूजे से अलग रह रहे हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!