Bhool Bhulaiyaa 3 Break Records: कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की मूवी भूल भुलैया 3 रिलीज हो गई है। फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30-35 करोड़ रुपये का ओपनिंग डे कलेक्शन कर सकती हैं। जिसके बाद अब इस मूवी ने अभी तक की सभी कार्तिक आर्यन की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां इसी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म लुका छुपी ने भी 8.01 करोड़ रुपये का ओपनिंग डे कलेक्शन किया था। दोनों की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट साबित हुई थी।
कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की ये फिल्म पति पत्नी और वो को भी 9.10 करोड़ रुपये का अच्छा ओपनिंग डे कलेक्शन मिला था। फिल्म हिट साबित हुई थी।
साल 2022 में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 को 14.11 करोड़ रुपये का ओपनिंग डे कलेक्शन मिला था। जिसके बाद यह फिल्म कार्तिक के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी।
साल 2023 में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की मूवी शहजादा को 6 करोड़ रुपये को ओपनिंग डे कलेक्शन मिला था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की मूवी सत्यप्रेम की कथा को फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।
इसी साल रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैम्पियन को काफी अच्छे रिव्यू मिले थे। बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ की ओपनिंग के साथ फिल्म का कलेक्शन काफी औसत रहा था।
सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है, सिंघम अगेन के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के बाद भी भूल भुलैया 3 ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।