Kartik Aaryan's Movies Collection: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) 1 नवंबर के दिन रिलीज होने वाली है। एडवांस बुकिंग को देखते हुए अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक 'भूल भुलैया 3' कार्तिक आर्यन के अब तक के फिल्मी करियर की बेस्ट ओपनर साबित हुई है। आइए देखें 'भूल भुलैया 3' ने ओपनिंग डे के कलेक्शन में कार्तिक आर्यन की किन-किन फिल्मों को मात दी है। इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) ने ओपनिंग डे पर 14.11 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म 'लव आज कल 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग ली थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई थी।
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' (Satyaprem Ki Katha) ने 9.25 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी नजर आई थीं।
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' ने रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म में भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी लीड रोल में थीं।
कार्तिक आर्यन के साथ इस मूवी में कृति सेनॉन लीड रोल नजर आई थीं। इस मूवी ने पहले दिन 8.01 करोड़ रुपये का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर किया था।
कार्तिक आर्यन स्टारर 'प्यार का पंचनामा 2' (Pyaar Ka Punchnama 2) ने ओपनिंग डे पर लगभग 6.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
कार्तिक आर्यन के साथ इस मूवी में सनी सिंह और नुसरत भरुचा नजर आई थीं। इस मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 6.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) को लेकर खबरें हैं कि ये पहले दिन 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेगी।