12 हत्या... कुकर में पकाया इंसानी मांस... इस फिल्म की खौफनाक कहानी देख अटक जाएंगी सांसें, सनकी है सीरियल किलर

Best Crime Thriller Film: नेटफ्लिक्स पर ढेर सारी फिल्में हैं और आज हम आपको इस ओटीटी प्लेटफॉर्म की टॉप की क्राइम थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने वाले हैं. ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. इसकी कहानी जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

Authored by: कविताUpdated Mar 18 2026, 12:48 IST
खौफनाक है 2 घंटे 4 मिनट वाली ये फिल्म, जरूर देखें01 / 08

खौफनाक है 2 घंटे 4 मिनट वाली ये फिल्म, जरूर देखें

Best Crime Thriller film On Netflix: एक समय था जब बॉलीवुड सिर्फ रोमांटिक फिल्मों के लिए जाना जाता था लेकिन आज के समय में यहां पर ढेर सारी क्राइम और सस्पेंस से भरी हुई फिल्में बनी हैं, जिनका क्राइम और सस्पेंस देख दर्शकों के पसीने छूट जाते हैं. इस इंंडस्ट्री में सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों को भी काफी चाव से बनाया जाता है, जिसे दर्शक प्यार भी देते हैं और आज हम आपको ऐसी ही खौफनाक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं. ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है और इसमें एक सनकी किलर है, जो छोटे छोटे बच्चों की हत्या करता था.

​कौन सी है ये खौफनाक फिल्म​02 / 08

​कौन सी है ये खौफनाक फिल्म​

हम बात कर रहे हैं सेक्टर 36 की. सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में एक ऐसे खौफनाक सनकी सीरियल किलर की कहानी को दिखाया गया है, जो बच्चों को अपना निशाना बनाता था और उन्हें मार देता था.

आदित्य निंबालकर ने किया खतरनाक फिल्म का निर्देश​03 / 08

आदित्य निंबालकर ने किया खतरनाक फिल्म का निर्देश​

साल 2024 में ओटीटी पर रिलीज हुई ये फिल्म 2 घंटे 4 मिनट की है. आदित्य निंबालकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिखाया गया है कि इंसानियत किस हद तक गिर सकती है और एक इंसान कैसे जानवर से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है.

​क्या है फिल्म की कहानी​04 / 08

​क्या है फिल्म की कहानी​

इस फिल्म में ऐसा सीरियल किलर दिखाया गया है जो पहले छोटे छोटे बच्चों को अपनी हवस का शिकार बनाता है और फिर उन्हें जान से मार डालता है. इतना ही नहीं, ये सनकी आदमी उन बच्चों का मांस कुकर में पकाकर खा भी जाता है. ये सारा काम वो उस घर में करता है, जहां पर वह नौकरी करता है.

फिल्म में मौजूद हैं ढेर सारे ट्विस्ट​05 / 08

फिल्म में मौजूद हैं ढेर सारे ट्विस्ट​

इस फिल्म में ऐसे ऐसे सीन्स को जोड़ा गया है, जिसे देखने में भी आपको हैरानी होगी. बच्चों की हत्या और कुकर वाला सीन देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे. इसके अलावा, फिल्म का क्लाइमैक्स भी जबरदस्त है, जिस वजह से आप फिल्म को आखिर तक देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे.

​शानदार है फिल्म की कास्टिंग​06 / 08

​शानदार है फिल्म की कास्टिंग​

इस फिल्म की कहानी जितनी दिलचस्प है उतनी ही इसकी कास्टिंग भी मजेदार है. फिल्म में विक्रांत मैसी ने सनकी सीरियल किलर का रोल निभाया है और वह इसमें परफेक्ट लगे हैं. इनके अलावदीपक डोबरियाल और आकाश खुराना जैसे मंझे हुए कलाकार अपनी एक्टिंग से आपको खुश कर देंगे.

​किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है ये खौफनाक फिल्म07 / 08

​किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है ये खौफनाक फिल्म

ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है, जो रिलीज के कुछ दिनों तक ट्रेंडिंग में बनी रहती थी. इस फिल्म को आईएमडीबी पर भी शानदार से रेटिंग मिली है. फिल्म को 7.1 रेटिंग मिली है.

sec 36 (1)08 / 08

sec 36 (1)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!