Tara Sutaria's Affairs: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में रही हैं। बीते कई दिनों से तारा सुतारिया को लेकर खबरें हैं कि वो वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके दिलों से तारा सुतारिया खेल चुकी हैं। इस लिस्ट में ईशान खट्टर से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित कई बड़े-बड़े सेलेब्स के नाम हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
तारा सुतारिया का नाम बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर के साथ भी जुड़ा था। हालांकि तारा सुतारिया और ईशान खट्टर ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की थी।
बताया जाता है कि ईशान खट्टर से अलग होने के बाद तारा सुतारिया ने रोहन मेहरा को डेट किया था। दोनों की पिक्स सोशल मीडिया पर भी कई बार वायरल हुई थीं। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया।
'मरजावां' मूवी के दौरान तारा सुतारिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा के नजदीक आने की भी खबरें सामने आई थीं। दोनों के इश्क की चर्चा ने इस अफेयर को हवा दी थी। दोनों एक्टर्स ने इन खबरों की सच्चाई कभी सामने नहीं आने दी।
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की रिलीज के बाद ही तारा सुतारिया और आदर जैन के लिंकअप की खबरें सामने आई थीं। बता दें आदर जैन संग भी तारा का यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं रहा और दोनों अलग हो गए।
अहान शेट्टी और तारा सुतारिया ने फिल्म 'तड़प' में काम किया था। इस मूवी की शूटिंग करते हुए दोनों के अफेयर की अफवाहें सामने आई थीं। इन खबरों पर दोनों ने कभी चुप्पी नहीं तोड़ी।
तारा सुतारिया इन दिनों वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। दोनों इटली में हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं। तारा ने वीर के साथ कई पिक्स भी शेयर की हैं, जिन्हें फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।