फ्लॉप्स देने के बादशाह बन गए हैं प्रभास, 'द राजा साब' के कलेक्शन ने उड़ाई मेकर्स की रातों की नींद

Prabhas Flop Movies: 'द राजा साब' के हर दिन गिरते कलेक्शन को देखने के बाद मेकर्स की चिंता लगातार बढ़ती ही रही है। 'द राजा साब' से पहले आइए प्रभास की इन फ्लॉप मूवीज की लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jan 14 2026, 10:59 IST
आइए प्रभास की फ्लॉप्स पर डालें एक नजर...Image Credit : IMDb01 / 07

आइए प्रभास की फ्लॉप्स पर डालें एक नजर...

Prabhas Flop Movies: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार प्रभास के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। हाल ही में उनकी हॉरर कॉमेडी मूवी 'द राजा साब' रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही स्ट्रगल कर रही है। 'द राजा साब' से पहले भी प्रभास की बड़े-बड़े बजट की मूवीज बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर चुकी हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको प्रभास की फ्लॉप मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो निर्माताओं को तगड़ा नुकसान पहुंचा चुकी हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

अदावी रामुडुImage Credit : IMDb02 / 07

अदावी रामुडु

साल 2004 में रिलीज हुई प्रभास की फिल्म 'अदावी रामुडु' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में विफल रही थी। इस मूवी के फ्लॉप होने से निर्माताओं को काफी नुकसान हुआ था।

चक्रमImage Credit : IMDb03 / 07

चक्रम

'अदावी रामुडु' के बाद प्रभास के शुरुआती करियर की 'चक्रम' एक और फिल्म है, जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। यह मूवी साल 2005 में रिलीज हुई थी।

​साहोImage Credit : IMDb04 / 07

​साहो

'बाहुबली 2' की बड़ी सफलता के बाद लोगों को ऐसा लग रहा था कि प्रभास की 'साहो' दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह मूवी भी फ्लॉप ही रही थी।

राधे-श्यामImage Credit : IMDb05 / 07

राधे-श्याम

राधा कृष्ण कुमार के निर्देशन में बनी प्रभास की 'राधे-श्याम' की कहानी भी लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आई थी। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी।

आदिपुरुषImage Credit : IMDb06 / 07

आदिपुरुष

ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास ने भगवान राम के किरदार को निभाया था। इस मूवी के फ्लॉप होने से निर्माताओं को बहुत बड़ा झटका लगा था।

द राजा साबImage Credit : IMDb07 / 07

द राजा साब

300 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म 'द राजा साब' का हर दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिल रहा है। प्रभास की यह मूवी भी फ्लॉप होती नजर आ रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!