दिवाली पर रिलीज हुई इन 6 फिल्मों का निकल गया था दिवाला, कहीं 'थामा' को ना लग जाए काली नजर

Bollywood’s biggest Diwali flops: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' से पहले दिवाली वीक में रिलीज में हुईं इन 6 फिल्मों का बुरा हाल देखने को मिला था। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Oct 20 2025, 11:55 IST
'थामा' से पहले दिवाली वीक में रिलीज हुईं इन फिल्मों का हुआ बुरा हाल...Image Credit : IMDb01 / 08

'थामा' से पहले दिवाली वीक में रिलीज हुईं इन फिल्मों का हुआ बुरा हाल...

Bollywood’s biggest Diwali flops: आज यानी 20 अक्टूबर को पूरे देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ दिवाली का त्योहार बनाया जा रहा है। आज हम अपनी रिपोर्ट में आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें मेकर्स ने दिवाली पर रिलीज किया था। मेकर्स को लगता था कि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इन फिल्मों का दिवाली पर दिवाला निकल गया। ऐसे में अब दिवाली वीक में आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' भी रिलीज हो रही है। आइए देखें 'थामा' से पहले दिवाली पर रिलीज हुई कितनी फिल्में फ्लॉप रही हैं।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तानImage Credit : IMDb02 / 08

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को साल 2018 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

क्यों की...Image Credit : IMDb03 / 08

क्यों की...

2005 में सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म 'क्यों की...' दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म सलमान के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप रही थी। फिल्म ने केवल 12 करोड़ रुपये कमाए थे।

सांवरियाImage Credit : IMDb04 / 08

सांवरिया

रणबीर कपूर और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' साल 2007 में दिवाली पर रिलीज हुई थी। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस खास कमाई नहीं कर पाई थी।

ब्लूImage Credit : IMDb05 / 08

ब्लू

संजय दत्त, और अक्षय कुमार की फिल्म 'ब्लू' भी साल 2009 में दिवाली पर रिलीज हुई थी। लगभग 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही किया था।

मैं और मिसेज खन्नाImage Credit : IMDb06 / 08

मैं और मिसेज खन्ना

'मैं और मिसेज खन्ना' में सलमान खान के साथ करीना कपूर और सोहेल खान नजर आए थे। फिल्म साल 2009 में ही रिलीज हुई थी और इसने कुल 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

एक्शन रिप्लेImage Credit : IMDb07 / 08

एक्शन रिप्ले

अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय की टाइम-ट्रेवल पर बेस्ड कॉमेडी 'एक्शन रिप्ले' दर्शकों को खास पसंद नहीं आई थी। 2010 की दिवाली में रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ 40.36 करोड़ रुपये कमाए थे।

थामाImage Credit : IMDb08 / 08

थामा

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' कल रिलीज होने वाली है। अब देखना यह है कि 'थामा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है या बाकी फिल्मों की तरह इसका भी नाम दिवाली पर फ्लॉप हुई फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकता है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!