रणबीर कपूर को पति परमेश्वर बनाने से पहले आलिया भट्ट ने इन मर्दों का तोड़ा था दिल, लिस्ट देख होगी हैरानी

Alia Bhatt Affairs: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की दुल्हन बनने से पहले आलिया भट्ट ने सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित कई सेलेब्स को डेट किया था। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Mar 15 2026, 10:46 IST
आलिया भट्ट ने इन मर्दों का तोड़ा था दिल...Image Credit : Instagram01 / 06

आलिया भट्ट ने इन मर्दों का तोड़ा था दिल...

Alia Bhatt Affairs: आलिया भट्ट इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 15 मार्च के दिन आलिया भट्ट 33 साल की हो गई हैं। आलिया भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ के चलते हमेशा छाई रही हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम आलिया भट्ट संग जुड़ा था। तो चलिए जानते हैं रणबीर कपूर संग शादी करने से पहले आलिया भट्ट ने किन-किन सेलेब्स को डेट किया था। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

अली दादरकर Image Credit : Instagram02 / 06

अली दादरकर

बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले आलिया भट्ट, अली दादरकर को डेट कर रही थीं। बताया जाता है कि दोनों बचपन के दोस्त थे और काफी समय से साथ थे। उन्हें कई बार डिनर डेट और कैजुअल आउटिंग पर साथ देखा गया था। आलिया के बॉलीवुड डेब्यू के साथ इनका ब्रेकअप हो गया था।

सिद्धार्थ मल्होत्राImage Credit : Instagram03 / 06

सिद्धार्थ मल्होत्रा

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में एक साथ डेब्यू किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'कपूर एंड संस' की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हो गया था। हालांकि जल्द ही दोनों अलग भी हो गए।

कविन मित्तलImage Credit : Instagram04 / 06

कविन मित्तल

सिद्धार्थ मल्होत्रा से अलग होने के बाद आलिया भट्ट का नाम कविन मित्तल के साथ जुड़ने लगा था। दोनों की मुलाकात एक इवेंट में हुई थी। इनके ब्रेकअप की वजह आज तक सामने नहीं आई है।

वरुण धवनImage Credit : Instagram05 / 06

वरुण धवन

वरुण धवन के साथ भी आलिया भट्ट का नाम जुड़ने की अफवाहें सामने आई थीं। दोनों ने कभी भी डेटिंग की अफवाहों पर बात नहीं की।

रणबीर कपूरImage Credit : Instagram06 / 06

रणबीर कपूर

कई सेलेब्स का दिल तोड़ने के बाद रणबीर कपूर पर आलिया भट्ट फिदा हो गई थीं। आलिया ने रणबीर कपूर से शादी की। दोनों एक बेटी के पेरेंट्स भी हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!