'Daayra' से पहले Junglee Pictures ने पर्दे पर उतारी थीं ये सच्ची कहानियां, सीट से हिल नहीं पाए दर्शक

'दायरा' अपनी रियल लाइफ बेस्ड स्टोरीज को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बनी वास्तविक घटनाओं और चर्चित मामलों पर बनी फिल्मों की लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Sep 15 2026, 13:44 IST
वास्तविक घटनाओं और चर्चित मामलों पर बनीं ये फिल्में...Image Credit : Instagram01 / 05

वास्तविक घटनाओं और चर्चित मामलों पर बनीं ये फिल्में...

भारतीय सिनेमा में ऐसी कहानियों हमेशा सही खास रही हैं, जो समाज और वास्तविक घटनाओं पर भी सवाल उठाती हैं। जंगली पिक्चर्स भी उन प्रोडक्शन्स हाउसेस में एक है, जो बीते कई सालों से ऐसी ही रियल लाइफ से जुड़ी दमदार कहानियों को बड़े परदे पेश करती आया है। जंगली पिक्चर्स की खासियत रही है कि उसने संवेदनशील और विवादित विषयों को एक संतुलित नजरिए से दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की। इस सफर में फिल्ममेकर मेघना गुलजार के साथ उसकी साझेदारी भी काफी खास रही है। दोनों एक बार फिर फिल्म 'दायरा' के लिए साथ आए हैं। 'दायरा' में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह क्राइम थ्रिलर अपनी कहानी और गंभीर विषय को लेकर पहले से चर्चा में है। 'दायरा' से पहले जंगली पिक्चर्स द्वारा पेश की गई इन फिल्मों की लिस्ट पर डालें एक नजर...

तलवार (2015)Image Credit : Instagram02 / 05

तलवार (2015)

जंगली पिक्चर्स और नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर मेघना गुलजार ने 2015 में आई फिल्म 'तलवार' के लिए हाथ मिलाया था। इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा और नीरज काबी जैसे शानदार कलाकारों से सजी यह फिल्म 2008 के चर्चित नोएडा डबल मर्डर केस पर आधारित थी। 'तलवार' ने देश के सबसे चर्चित आपराधिक मामलों में से एक को बड़े पर्दे पर नए नजरिए से पेश किया। फिल्म में सिर्फ हत्या की गुत्थी सुलझाने पर ध्यान नहीं दिया गया बल्कि इस मामले की जांच के दौरान सामने आए अलग-अलग दावों, जांच एजेंसियों की भूमिका और सबूतों को लेकर उठे सवालों को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया।

राजी (2018)Image Credit : Instagram03 / 05

राजी (2018)

बॉलीवुड में देशभक्ति और जासूसी पर कई फिल्में बनी हैं लेकिन 'राजी' ने दर्शकों के दिलों पर अलग छाप छोड़ी थी। साल 2018 में रिलीज हुई मेघना गुलजार की इस फिल्म में वॉर और एक्शन से ज्यादा एक महिला की इमोशनल जर्नी पर फोकस किया गया था। 'राजी' की कहानी लेखक हरिंदर सिक्का के उपन्यास Calling Sehmat से प्रेरित थी। फिल्म की कहानी एक ऐसी भारतीय महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश के लिए जासूस बनती है और पाकिस्तान के एक आर्मी अधिकारी से शादी कर वहां पहुंचती है। यह कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से पहले के दौर की बैकग्राउंड में रखी गई थी। फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आए थे।

हक (2025)Image Credit : Instagram04 / 05

हक (2025)

जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'हक' उन कहानियों की कड़ी में शामिल है, जो समाज और कानून से जुड़े गंभीर मुद्दों को पर्दे पर अलग अंदाज में लेकर आती है। फिल्म की कहानी देश के चर्चित शाह बानो केस से प्रेरित है और इसके जरिए शादी, महिलाओं के अधिकार, आत्मसम्मान और कानूनी लड़ाई जैसे अहम मुद्दों को सामने लाया गया है। यामी गौतम और इमरान हाशमी स्टारर यह फिल्म सिर्फ एक चर्चित ऐतिहासिक मामले को दोहराने की कोशिश नहीं करती, बल्कि उसके पीछे छिपे मानवीय पहलुओं पर भी ध्यान देती है। इस मूवी का निर्देशन सूपर्ण एस वर्मा ने किया था।

दायरा (2026)Image Credit : Instagram05 / 05

दायरा (2026)

नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर मेघना गुलजार और जंगली पिक्चर्स एक बार फिर ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसकी जड़ें वास्तविक घटनाओं से जुड़ी हैं। उनकी आगामी फिल्म 'दायरा' एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 'दायरा' की कहानी अपराध, न्याय और जांच के दौरान सामने आने वाले कई पेचीदा सवालों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में करीना कपूर खान डीसीपी अजूनी कोहली और पृथ्वीराज सुकुमारन डीसीपी रमन कुमार के किरदार में दिखाई देंगे। दोनों पुलिस अधिकारी एक ही मामले की जांच करते हैं लेकिन अपराध को देखने और मामले को सुलझाने का उनका तरीका एक जैसा नहीं है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!