Prabhas Affairs: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर प्रभास की शादी की खबरें खूब वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि प्रभास के घरवाले उनके लिए एक लड़की की तलाश में लगे हुए हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम प्रभास संग जुड़ चुका है। इस लिस्ट में अनुष्का शेट्टी से लेकर कृति सेनॉन सहित कई नाम शामिल हैं। आइए डालें एक नजर...
साल 2015 में जब फिल्म 'बाहुबली' आई थी तब प्रभास को लेकर खबरें थी कि वो एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को डेट कर रहे हैं। हालांकि काफी महीनों पहले दोनों का ब्रेकअप भी हो गया है।
प्रभास और कृति सेनॉन ने फिल्म 'आदिपुरुष' में साथ में काम किया था। तभी दोनों के रिश्ते में होने की खबरें सामने आई थीं।
प्रभास ने कुछ समय के लिए फिल्म 'बिल्ला' की को-स्टार नमिथा को भी डेट किया था। दोनों के साथ में रहने की खबरें भी सामने आई थीं।
रिपोर्ट्स बताती हैं कि इलियाना डीक्रुज को भी प्रभास डेट कर चुके हैं। दोनों ने कभी भी लिंकअप की खबरों को पब्लिक में कबूल नहीं किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास का नाम पॉलिटिशियन वाईएस शर्मीला के साथ भी जुड़ा था। हालांकि बाद में प्रभास ने इन खबरों की ख़ारिज कर दिया था।
साल 2010 में प्रभास और काजल अग्रवाल की मुलाकात फिल्म 'डार्लिंग' के सेट पर हुई थी। दोनों ने लगभग 18 महीनों तक एक-दूसरे को डेट किया था।