दूसरे बेबी को गोद में खिलाने का सुख भोग चुकी हैं ये हसीनाएं, ससुराल और मायके में लेकर आई डबल खुशियां

Top 5 Actress who is mother of two child: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने फाइनली अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी कंफर्म कर दी है। वो दूसरी बार मां बनने वाली है। बता दें कि बॉलीवुड में ऐसी कई हसीनाएं हैं, जिन्हें दो बार मां बनने का सुख प्राप्त हुआ है। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा से लेकर करीना कपूर खान तक के नाम शामिल है।

Authored by: कुमार सरसUpdated Nov 20 2025, 15:51 IST
दूसरी बार मां बनने का सुख भोग पाई ये हसीनाएंImage Credit : Instagram01 / 06

दूसरी बार मां बनने का सुख भोग पाई ये हसीनाएं

Top 5 Actress who is mother of two child: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने आज अपने फैंस का दिन बना दिया। सोनम कपूर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। सोनम ने अपने बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा के साथ यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें उनका स्टाइलिश अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। बता दें कि बॉलीवुड में ऐसी कई हसीनाएं हैं, जिन्हें दो बार मां बनने का सुख प्राप्त हुआ है। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा से लेकर करीना कपूर खान तक के नाम शामिल है। अनुष्का शर्मा दूसरी बार 15 फरवरी 2024 को मां बनी थीं। उन्होंने अपने बेटे अकाय को जन्म दिया था। आइए नजर डालते है इस पर...

​अनुष्का शर्मा​Image Credit : Instagram02 / 06

​अनुष्का शर्मा​

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को 2 बार मां बनने का सुख मिल चुका है। अनुष्का-विराट ने बीते साल 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे यानी बेटे Akaay का वेलकम किया था। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 2017 में शादी के बंधन में बंधे। इससे पहले दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया।

​जेनेलिया डिसूजा​Image Credit : Instagram03 / 06

​जेनेलिया डिसूजा​

एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख इंडस्ट्री के आइडल कपल हैं तो वहीं वह एक बेहतरीन माता-पिता भी हैं। दोनों ने अपने बच्चों को काफी अच्छे संस्कार दिए है। बता दें कि जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख के दो बेटे हैं। उनके नाम रियान और राहिल हैं।

​गौहर खान​Image Credit : Instagram04 / 06

​गौहर खान​

बिग बॉस फेम गौहर खान और उनके पति जैद दरबार ने मई 2023 में अपने पहले बच्चे, जेहान का स्वागत किया। इसके बाद गौहर खान ने 1 सितंबर 2025 को अपने दूसरे बच्चे, एक बेटे को जन्म दिया। अब गौहर खान और जैद दरबार का परिवार पूरा हो चुका है।

काजोलImage Credit : Instagram05 / 06

काजोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल पहली बार 20 अप्रैल 2003 को मां बनी थीं, जब उनकी बेटी न्यासा का जन्म हुआ था। उन्होंने दूसरी बार 13 सितंबर 2010 को बेटे युग को जन्म दिया था। बता दें कि काजोल और अजय देवगन ने साल 1999 में शादी की थी। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है।

करीना कपूर खानImage Credit : Instagram06 / 06

करीना कपूर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी 2 बार मां बन चुकी हैं। उन्होंने 21 फरवरी, 2021 को एक बेटे को जन्म दिया था। उनके दूसरे बेटे का नाम जहांगीर अली खान है। इससे पहले, उन्होंने दिसंबर 2016 में अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। बता दें कि करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी की है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!