Anupamaa Fame Rupali Ganguly Celebrates Holi With Family: होली की धूम में बीते दिन पूरा देश डूबा नजर आया। बाजार से लेकर गलियों तक होली की रौनक देखने को मिली। बॉलीवुड स्टार्स ने भी होली का जमकर जश्न मनाया। वहीं दूसरी ओर टीवी सितारे भी होली के जश्न में चूर नजर आए। 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली ने भी होली से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'अनुपमा' एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की होली सेलिब्रेशन की फोटोज पर-
रुपाली गांगुली ने होली पर पति अश्विन के वर्मा संग रोमांटिक अंदाज में दिखाई दीं। अश्विन ने अपनी पत्नी रुपाली को किस भी किया।
परिवार संग होली का जश्न मनाने के साथ-साथ रुपाली गांगुली ने दोस्तों के साथ भी जमकर रंग जमाया। उनके चेहरे पर खुशी देखने लायक रही।
रुपाली गांगुली अपने भाई विजय के साथ होली की मस्ती में चूर नजर आईं। दोनों के चेहरे पर एक्साइटमेंट साफ झलक रही थी।
रुपाली गांगुली होली के रंग में रंगी नजर आईं। इस दौरान उन्होंने रेड प्रिंटेड सूट पहना था, जिसमें उनका लुक भी बेहद प्यारा लगा।
रुपाली गांगुली और उनके पति अश्विन के वर्मा की तस्वीरें देख फैंस बलाएं लेते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस की इन फोटोज को अभी तक 51 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।
रुपाली गांगुली ने इन फोटोज को सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "घर की होली...।"
रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर परिवार संग भी फोटोज शेयर कीं। इस तस्वीर में उनकी मम्मी, मासी और सासू मां भी दिखाई दीं। रुपाली गांगुली का ये अंदाज देख फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
रुपाली गांगुली की होली सेलिब्रेशन की फोटोज देख फैंस भी उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आखिरकार आपने फोटोज शेयर कीं, जिसका इतने वक्त से इंतजार था। आपको होली की खूब सारी बधाई।"