Anupamaa 7 Maha Twist: अनुपमा का लाडला बंकू निकला चोर! अंश की हल्दी में पाखी ने मचाया बवाल

Anupamaa 7 Maha Twist 2 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि बंकू पर पाखी चोरी का आरोप लगाएगी। वो घर में दुनियाभर का बवाल मचाएगी।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jul 2 2026, 11:12 IST
'अनुपमा' में 2 जुलाई को आएंगे ये 7 महाट्विस्टImage Credit : Jio Hotstar01 / 08

'अनुपमा' में 2 जुलाई को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

Anupamaa 7 Maha Twist 2 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिसने शो को दर्शकों से बखूबी बांधा हुआ है। सीरियल में बीते दिन दिखाया गया कि अनुपमा के हाथ सबूत लगता है, जिसे वो पुलिस को सौंपकर अपने पोते अंश को बाहर ले आती है। वहीं डर की वजह से गौतम की हालत खराब रहती है। हालांकि 'अनुपमा' में आने वाले दिलचस्प मोड़ यहीं खत्म नहीं होते हैं।

बंकू-ईशानी को साथ देख बातें बनाएंगी पाखी की सहेलियांImage Credit : Jio Hotstar02 / 08

बंकू-ईशानी को साथ देख बातें बनाएंगी पाखी की सहेलियां

​रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में कई महाट्विस्ट देखने को मिलेंगे। शो में दिखाया जाएगा कि पाखी की सहेलियां उसके घर आएंगी। लेकिन इसी बीच बंकू भी ईशानी के साथ घर आएगा। दोनों को देख पाखी की सहेलियां बातें करेंगी कि ईशू आजकल इसे डेट कर रही है। पाखी की सहेली उससे कहेंगी कि तुझे अपनी बेटी के लिए यही मिला। पाखी बहाने बनाएगी, लेकिन तीनों बोलेंगी कि हमें पता है, हम पागल नहीं हैं। इससे पाखी का पारा चढ़ जाएगा।​

बंकू को सबक सिखाने की कसम खाएगी पाखीImage Credit : Jio Hotstar03 / 08

बंकू को सबक सिखाने की कसम खाएगी पाखी

​पाखी अपनी सहेलियों की बातें सुनकर ठान लेगी कि वो बंकू को घर से बाहर निकालकर रहेगी। पाखी कहेगी कि इसके खिलाफ कुछ ऐसा करूंगी कि खुद ईशानी इससे पीछा छुड़ा लेगी।​

धूमधाम से होगी अंश और प्रेरणा की हल्दीImage Credit : Jio Hotstar04 / 08

धूमधाम से होगी अंश और प्रेरणा की हल्दी

​अंश और प्रेरणा की हल्दी की रस्म धूमधाम से होगी। अंश और प्रेरणा की हल्दी सेरेमनी में शाह के साथ-साथ कोठारी परिवार भी शामिल होगा। वहीं हल्दी की रस्म पूरी करने के बाद अनुपमा खूब नाच गाना करेगी।​

ईशानी को इयररिंग्स तोहफे में देगा बंकूImage Credit : Jio Hotstar05 / 08

ईशानी को इयररिंग्स तोहफे में देगा बंकू

​बंकू ईशानी के पीछे-पीछे किचन में जाएगा और उसे बताएगा कि वह उसके लिए तोहफे में ईयर रिंग्स लेकर आया है। ईशानी कहेगी कि अब अगर तुम लाए हो तो पहना भी दो। बंकू ईशानी को ईयररिंग्स पहनाने की कोशिश करेगा, लेकिन तभी वहां पाखी आ जाएगी।​

बंकू पर चोरी का इल्जाम लगाएगी पाखीImage Credit : Jio Hotstar06 / 08

बंकू पर चोरी का इल्जाम लगाएगी पाखी

​पाखी कॉलर पकड़कर बंकू को बाहर लेकर आएगी। वो बोलेगी कि बंकू इतने महंगे ईयररिंग्स लेकर आया है। बंकू बताएगा कि उसे कैफे में जो सैलरी मिली थी, उससे इसने पैसे बचाए। लेकिन पाखी बोलेगी कि ईशानी की पॉकेट मनी से भी तुम्हारी सैलरी कम है। पाखी बोलेगी कि इसने मेरे पर्स से 5000 रुपये चुराए हैं। ये मेरे कमरे में आया था, और जब मेरी आंखें बंद थीं तो इसने पैसे चुराए।​

बंकू के अतीत का राज खोलेंगे पाखी और तोषूImage Credit : Jio Hotstar07 / 08

बंकू के अतीत का राज खोलेंगे पाखी और तोषू

​पाखी पूरे घर में तमाशा करेगी कि वो बंकू को कभी भी अपना दामाद नहीं बनने देगी। दिग्विजय उससे कहेगा कि बंकू कभी ऐसा नहीं कर सकता है और उसे बंकू पर भरोसा है। लेकिन तोषू जवाब देगा कि आप इतना भरोसा भी मत दिखाइये, ये पहले भी चोरी कर चुका है। इसने अपने मामा के घर से पैसे चुराए थे। अनुपमा के पूछने पर बंकू बोलेगा कि उसने पैसे लिये थे।​

प्रेम और प्रेरणा की शादी के खिलाफ जाएंगी बाImage Credit : Jio Hotstar08 / 08

प्रेम और प्रेरणा की शादी के खिलाफ जाएंगी बा

​'अनुपमा' में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा बा से अखंड ज्योत जलाने के लिए कहेगी और अपना सारा गुस्सा दूर करने की सलाह देगी। लेकिन बा बोलेंगी कि गुस्सा तो चला जाएगा। लेकिन मैं अभी भी तुझसे कहती हूं कि ये प्रेरणा अंश के लिए सही लड़की नहीं है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!