Anupama 7 MAHA Twist: राजन शाही का सीरियल 'अनुपमा' में कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। कल देखने को मिला था कि कोठारी परिवार अनुपमा से राही का हाथ मांगते हैं। सिर्फ यही नहीं महंगे तोहफे देखकर तोषू समेत अन्य घरवाले कोठारी की अमीरी देख दीवाने हो जाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए आज 26 जनवरी को एपिसोड में क्या होगा।
स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' में देखने को मिलेगा कि पाखी, तोषू और किंजल समेट कई लोग प्रेम के आगे कोठारी परिवार की पहरवी करते हैं। सिर्फ यही नहीं सभी कहते हैं कि अमीर होकर भी वो कोठारी राही से रिश्ता जोड़ रहे हैं लेकिन अनुपमा का दिल नहीं मानता।
कहानी में आगे प्रेम राही को बताता है कि वो तोहफे, फल ये शादी पराग का प्लान है ताकि वो घर वापिस आ सके। प्रेम ये भी साफ कह देता है की वो कोठारी हाउस वापिस नहीं जाएगा जिसे सुन राही सोचने-समझने की क्षमता खो देगी।
कोठारी हाउस में मोतीबेन पराग को समझाती है कि अगर उसे घर वापिस लाना है तो उसे राही को अपनाना होगा। ख्याति की तरह राही भी अपने आप को कोठारी के नियमों को समझ जाएगी। आखिर में पराग अपने बेटे की खातिर अपनी माँ की बात मान लेगा।
राही अनुपमा से कहेगी कि शायद प्रेम के मन में कोठारी परिवार को लेकर गलतफहमी हो सकती है। हालांकि अनुपमा ये साफ कर देगी कि राही को अगर प्रेम के साथ रहना है तो वो उसका साथ देगी।
रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि पराग अनुपमा को फोन कर परिवार समेट कोठारी हाउस में आने का न्योता देता है। अनुपमा बिना कुछ जवाब दिए फोन काट देगी और उसे वो मंजर याद आ जाएगा की कैसे कोठारी ने उनका अपमान किया था।
सीरियल 'अनुपमा' के प्रीकैप में देखने को मिला कि राही समेत सभी शाह परिवार का भव्य तरीके से स्वागत कर कोठारी उनको अपना दीवाना बना लेगा। पैसों का दान कर मोतीबेन शाह परिवार के आगे अमीरी झाड़ेगी।
सीरियल के प्रीकैप में मोतीबेन बताती है कि आज तक कोठारी खानदान में किसी का तलाक नहीं हुआ। ऐसे में पराग अनुपमा को ताना मारते हुए कहता है कि आज भी लोग शादी के सालों बाद तलाक लेते हैं।