तिजोरी में पैसा भरते ही इन TV स्टार्स को उठा दोबारा शादी करने का चस्का, पार्टनर संग लिए बार-बार सात फेरे

TV Stars Married Again With Partner: हाल ही में टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने शादी की पहली एनिवर्सी पर पति दीपक चौहान संग दोबारा सात फेरे लिए। ऐसे में आज टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उन सितारों के नाम जिन्होंने के नहीं बल्कि पार्टनर संग दो बार शादी रचाई।

Authored by: खुशबू डोगराUpdated Apr 28 2025, 15:39 IST
एक ही पार्टनर से बार-बार शादी रचा चुके हैं ये टीवी स्टार्स Image Credit : Instagram01 / 07

एक ही पार्टनर से बार-बार शादी रचा चुके हैं ये टीवी स्टार्स

​TV Stars Married Again With Partner: टीवी सीरियल में हमने कई बार देखा है कि एक इंसान कई बार अपने पार्टनर संग शादी रचाता है। हालांकि ये सिर्फ परदे पर ही कायम नहीं है रियल लाइफ में भी लोग अपने पार्टनर संग अलग-अलग अंदाज में शादी करते हैं। इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे से लेकर देबीना बनर्जी जैसे सितारों का नाम शामिल है जिन्होंने दो अलग-अलग रीति रिवाजों से शादी की। ​

आरती सिंह (Arti Singh)Image Credit : Instagram02 / 07

आरती सिंह (Arti Singh)

पिछले साल 2024 के अप्रैल महीने में आरती सिंह ने दीपक चौहान संग शादी की थी। अब हाल ही में इक कपल ने उतराखंड में स्थित मंदिर त्रियुगीनारायण में फिर सात फेरे लिए।

रोनित रॉय (Ronit Roy)Image Credit : Instagram03 / 07

रोनित रॉय (Ronit Roy)

20वीं सालगिरह मनाने के लिए रोनित रॉय ने पत्नी नीलम संग दोबारा शादी की थी। दोनों ने दोस्तों और परिवार के आगे दोबारा सात फेरे लेकर रिश्ते को और गहरा किया।

गोविंदा (Govinda)Image Credit : Instagram04 / 07

गोविंदा (Govinda)

साल 1987 में गोविंदा ने छुपकर सुनीता आहूजा संग शादी की थी। हालांकि इस मूमेंट को वापिस जीने के लिए साल 2014 में कपल ने जमाने के आगे शादी की थी।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)Image Credit : Instagram05 / 07

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन से एक नहीं बल्कि तीन तरह से शादी की थी। अंकिता और विक्की ने मराठी, हिन्दू और ईसाई धर्म से जुड़ी शादियां की थी।

पूजा बनर्जी (Pooja Banerji)Image Credit : Instagram06 / 07

पूजा बनर्जी (Pooja Banerji)

शादी से पहले पूजा बनर्जी प्रेग्नेंट हो गई थी। ऐसे में कुणाल वर्मा संग एक्ट्रेस ने जल्दबाजी में कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि बाद में धूम-धाम से बंगाली रीति रिवाज में पूजा और कुणाल ने सात फेरे लिए।

देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee)Image Credit : Instagram07 / 07

देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee)

एक्ट्रेस देबीना बनर्जी ने गुरमीत चौधरी के साथ अपनी पहली शादी 15 फरवरी 2011 को की थी। 10 सालों तक कपल ने अपनी शादी को छुपाकर रखा। हालांकि 4 अक्टूबर 2021 को उन्होंने दोबारा बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!