बॉलीवुड की कई फिल्मों के साथ अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि पहले फैंस इसे सिनेमाघरों में बिल्कुल नहीं देखते और बाद में इन्हें ढूंढ-ढूंढकर देखा जाता है। ऐसी एक दो नहीं बल्कि कई फिल्में है जिसकी कहानी पहले लोगों को समझ तक नहीं आई और बाद में इसे बड़ा हिट बना दिया। अगर यह फिल्में आज रिलीज हो जाए तो छप्परफाड़ कमाई कर सकती हैं। आइए आपको बताते हैं इन फिल्मों के बारे में
आमिर खान-सलमान खान की कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना-अपना रिलीज हुई तब फैंस सिनेमाघरों में इसे देखने तक नहीं गए थे। बाद में फिल्म के गाने डायलॉग ऐसे वायरल हुए की लोगों ने इसे ढूंढ-ढूंढकर बार-बार देखा।
नसीरुद्दीन शाह, रवि बासवानी, भक्ति बर्वे, सतीश शाह की फिल्म जाने भी दो यारों एक मजेदार फिल्म थी। फिल्म को सिनेमाघरों में भाव नहीं दिया गया था। बाद में इसकी कहानी फैंस को खूब पसंद आई और यह क्लट क्लासिक बन गई।
हाल ही में रिलीज हुई सोहउम शाह की क्रेजी की कहानी दिलचस्प है। इस थ्रिलर फिल्म फिलहाल थिएटर्स में ज्यादा कमाई नहीं कर पा रही है। विक्की कौशल की छावा से फिल्म की टक्कर हो रही है। हालांकि जो भी इसे देख रहा है उसे यह बहुत पसंद आ रही है। उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म क्लट क्लासिक बन जाएगी।
अमिताभ बच्चन-रेखा और जया बच्चन के लव ट्रायएंगल पर बनी फिल्म सिलसिला पहले दर्शकों को पसंद नहीं आई थी। बाद में जब लोगों ने इसे रियल लाइफ स्टोरी के तौर पर देखा तो यह फैंस की फेवरेट बन गई।
श्रीदेवी और अनिल कपूर की फिल्म लम्हे एक ऐसी कहानी दिखाती है जिसके लिए दर्शक तैयार नहीं थे। दरअसल इस फिल्म में एक ऐसे जोड़े की कहानी दिखाई जाती है जिसकी उम्र में बहुत फर्क है। लड़का जहां बाप की उम्र का है वहीं लड़की बेटी की उम्र की है। हालांकि बाद में इस फिल्म के गाने और स्टोरी को दर्शकों ने खुद सराहा था।
शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश बेशक से आज एक हिट फिल्म कही जाती हो लेकिन बॉक्सऑफिस पर इसने ज्यादा कमाई नहीं की थी। फिल्म बाद में क्लट क्लासिक बनी।
आपको जानकर हैरानी होगी कि अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ को दर्शकों ने सिनेमाघरों में बिल्कुल भी नहीं देखा था। बाद में यह इतनी हिट हुई की फिल्म का सिक्कवल भी बनाया गया।