​2026 खत्म होते-होते दर्शकों को सौगात दे जाएगा बॉलीवुड, इन 6 फिल्मों का बवंडर देखने के लिए नहीं हो रहा इंतजार​

साल 2025 केवल दो महीने में जाने वाला है। लेकिन, ये आने वाले दो महीने हिन्दी सिनेमा के लिए बहुत खास हैं। इन दो महीनों में बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही है। जिसका पूरे साल से सभी को इंतजार था। ये फिल्में वो हैं वो 2025 के लिए सौगात साबित हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं आने वाली इन 6 धमाकेदार फिल्मों में बारे में

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Nov 3 2025, 17:45 IST
इन फिल्मों का है बेसब्री से इंतजार Image Credit : IMDB01 / 07

इन फिल्मों का है बेसब्री से इंतजार

यह साल खत्म होने वाला है, लेकिन दर्शकों का मनोरंजन नहीं। क्योंकि बॉलीवुड लवर्स के लिए एक से बढ़कर एक मूवी रिलीज होने जा रही है जिसका हर किसी को इंतजार है। ये वो फिल्में हैं जिसकी फुसफुसाहट इस साल के शुरुआत से ही हो रही है। 2025 के आखिरी दो महीनों में रिलीज होने वाली ये मूवीज कौन सी है, आपको लिस्ट बताते हैं। ये आने वाली फिल्में क्या कमाल करने वाली हैं, यह देखना भी दिलचस्प होगा।

तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी Image Credit : IMDB02 / 07

तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ये रोमांटिक मूवी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के फर्स्ट लुक ने ही दर्शकों की बेताबी बढ़ा दी थी। यह फिल्म 25 दिसम्बर 2025 को रिलीज हो रही है।

इक्कीस Image Credit : IMDB03 / 07

इक्कीस

अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' से अगस्त्य नंदा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी ये फिल्म रियल लाइफ बेस्ड है। जिसमें अगस्त्य ने 21 साल के युवा फौजी का किरदार निभाया है।

धुरंधर Image Credit : IMDB04 / 07

धुरंधर

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के फर्स्ट लुक ने बवाल काट रखा है। इस फिल्म के गानों ने भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। इस फिल्म का फैंस को साल 2025 की शुरुआत से ही बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हो रही है। अब देखना यह है कि इसका जादू कैसा चलता है।

तेरे इश्क में Image Credit : IMDB05 / 07

तेरे इश्क में

कृति सेनन और धनुष की अपकमिंग मूवी 'तेरे इश्क में' कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर एकदम दमदार लग रहा है। जिसके बाद फैंस की उम्मीद फिल्म को लेकर बढ़ गई हैं। 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर को रिलीज हो रही है।

अल्फा Image Credit : IMDB06 / 07

अल्फा

आलिया भट्ट और शारवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' इसी साल रिलीज होने वाली थी। फिल्म को क्रिसमस पर रिलीज करने का प्लान था। हालांकि अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

वेलकम टू जंगल Image Credit : IMDB07 / 07

वेलकम टू जंगल

अक्षय कुमार की ये मल्टीस्टार मूवी इसी साल रिलीज होने वाली है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा नहीं हटाया है। आने वाले दिनों में दर्शकों को फिल्म से जुड़ी अपडेट मिल जाएगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!