शादी की रस्मों के बीच लिपलॉक करने लगे ये बॉलीवुड कपल, शर्म-लिहाज को ताक पर रख हुए रोमांस में चूर

Bollywood Couple Lip Lock At Their Wedding: बॉलीवुड के कई कपल ऐसे हैं जिन्होंने शादी की रस्मों के बीच ही एक-दूजे को लिपलॉक किस की थी। इस लिस्ट में आलिया भट्ट-रणबीर कपूर से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी तक शामिल हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Feb 13 2026, 15:12 IST
शादी में पार्टनर संग रोमांटिक हुए ये बॉलीवुड सितारेImage Credit : Star's Instagram01 / 08

शादी में पार्टनर संग रोमांटिक हुए ये बॉलीवुड सितारे

Bollywood Couple Lip Lock At Their Wedding: बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे रहे हैं जो अपनी शादी के दिन ही रोमांस में चूर नजर आए। उन्होंने रीति-रिवाजों और रस्मों के बीच ही पार्टनर को लिपलॉक किस किया। इस लिस्ट में आलिया भट्ट-रणबीर कपूर से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी तक शामिल हैं। इन बॉलीवुड स्टार्स ने शादी में किस करने का अलग ट्रेंड मानो शुरू कर दिया है। तो चलिए किस डे के इस खास मौके पर एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर, जिन्होंने किस के जरिए अपने पलों को जीने की कोशिश की।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर (Alia Bhatt-Ranbir Kapoor)Image Credit : Star's Instagram02 / 08

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर (Alia Bhatt-Ranbir Kapoor)

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साल 2022 में शादी रचाई थी। उनकी शादी की कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें वे लिपलॉक करते हुए दिखाई दिये थे।

नुपुर सेनन-स्टेबिन बेन (Nupur Sanon-Stebin Ben)Image Credit : Star's Instagram03 / 08

नुपुर सेनन-स्टेबिन बेन (Nupur Sanon-Stebin Ben)

नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन को भी शादी में लिपलॉक करते हुए देखा गया था। दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने लायक था। नुपुर और स्टेबिन ने इसी साल बीते 11 जनवरी को शादी रचाई थी।

प्रतीक बब्बर-प्रिया बनर्जी (Prateik Babbar-Priya Banerjee)Image Credit : Star's Instagram04 / 08

प्रतीक बब्बर-प्रिया बनर्जी (Prateik Babbar-Priya Banerjee)

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रतीक बब्बर ने बीते साल एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी से शादी रचाई। दोनों ने शादी की रस्मों के बीच ही लिपलॉक किस किया था। उनकी फोटो खूब वायरल हुई थी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी (Sidharth Malhotra-Kiara Advani)Image Credit : Star's Instagram05 / 08

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी (Sidharth Malhotra-Kiara Advani)

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने वरमाला की रस्म के बाद लिपलॉक किस की थी। उनकी फोटो देख फैंस ने उनपर खूब प्यार लुटाया था।

शिबानी दांडेकर-फरहान अख्तर (Shibani Dandekar-Farhan Akhtar)Image Credit : Star's Instagram06 / 08

शिबानी दांडेकर-फरहान अख्तर (Shibani Dandekar-Farhan Akhtar)

बॉलीवुड एक्टर व फिल्ममेकर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने शादी में लिपलॉक किस की थी। दोनों ने क्रिश्चन रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास (Priyanka Chopra-Nick Jonas)Image Credit : Star's Instagram07 / 08

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास (Priyanka Chopra-Nick Jonas)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास शादी में खूब रोमांस में चूर नजर आए। दोनों ने क्रिश्चन रीति-रिवाजों से भी शादी की थी। ऐसे में उन्हें रस्मों के हिसाब से एक-दूसरे को किस करना पड़ा।

आदर जैन-आलेखा आडवाणी (Adar Jain-Alekha Advani)Image Credit : Star's Instagram08 / 08

आदर जैन-आलेखा आडवाणी (Adar Jain-Alekha Advani)

बॉलीवुड एक्टर आदर जैन और आलेखा आडवाणी की शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आई थीं, जिसमें वे दोनों रोमांस में डूबे नजर आए। आदर और आलेखा ने भी लिपलॉक किस कर इस पल को बेहद खास बना लिया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!