These Bollywood Stars Grabbed Limelight With Their Negative Role: बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, अक्सर फिल्मों में पूरी कहानी हीरो पर आधारित होती है और अंत में उसी को जीत भी मिलती है। लेकिन बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने फिल्मों में विलेन का किरदार ऐसा अदा किया कि वह देखते ही देखते सारी लाइमलाइट लूट ले गए। वहीं उनके आगे लीड कलाकार फीके पड़ते नजर आए। इस लिस्ट में अक्षय खन्ना से लेकर बॉबी देओल तक का नाम शामिल है।
रितेश देशमुख ने 'एक विलेन' फिल्म में पहली बार विलेन का किरदार अदा किया था। लेकिन उनका ये रोल इतना जबरदस्त निकला कि उनके आगे सिद्धार्थ मल्होत्रा का हीरो का किरदार फीका पड़ गया।
शाहरुख खान को इन दिनों भले ही हर मूवी में बतौर हीरो देखा जाता है। लेकिन 'डर' और 'बाजीगर' जैसी फिल्मों में शाहरुख खान ने विलेन का किरदार इतना बखूबी अदा किया कि उनके आगे हीरो को किसी ने घास तक नहीं डाली।
बॉबी देओल ने अपने करियर की नई पारी बतौर विलेन शुरू की। पहले 'रेस 3' और फिर 'एनिमल' जैसी मूवीज में बॉबी देओल ने अपना किरदार ऐसा अदा किया कि लोग हीरो को भूल ही गए।
संजय दत्त कई फिल्मों में विलेन की भूमिका अदा कर चुके हैं। 'अग्निपथ' मूवी में संजय दत्त की एक्टिंग के आगे ऋतिक रोशन फीके पड़ गए थे। वहीं 'धुरंधर' में भी संजय दत्त का रोल देखने लायक है।
अक्षय खन्ना ने 'धुरंधर' में रहमान डकैत का किरदार इतनी बखूबी से अदा किया है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सिर्फ अक्षय खन्ना की एंट्री मात्र ने ही सबको दीवाना बना दिया है। यहां तक कि फिल्म में उनके आगे रणवीर सिंह साइड कैरेक्टर जैसे महसूस हुए।
रणवीर सिंह भी जब विलेन बने तो उन्होंने सिनेमाहॉल को हिलाकर रख दिया। 'पद्मावत' में उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी का रोल अदा किया, जिसके आगे शाहिद कपूर फीके पड़ गए।
सैफ अली खान ने अपने हर किरदार को बखूबी अदा किया है। फिल्म 'ओमकारा' में उनका लंगड़ा त्यागी का किरदार खूब पसंद किया गया था। वह इस कदर छा गए थे कि उनके आगे लोग हीरो को याद नहीं कर रहे थे।