Stars Spotted Today: बॉलीवुड के कई सितारे आज यानी 12 जून को स्पॉट हुए जिनकी तस्वीरें काफी पसंद की जा रही है। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। दिशा पाटनी और अक्षय कुमार आज साथ में फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए। तो वहीं पलक तिवारी आज देसी लुक में नजर आईं। करीना कपूर का कूल लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। तो चलिए देखते हैं इन स्टार्स के अलावा और कौन-कौन से सेलेब्स पैप्स के कैमरे में कैद हुए।
एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे आज अपने नए अंदाज में नजर आईं। सोनाली बेंद्रे अपने इस नए अंदाज में बेहद हसीन लगीं। सोनाली बेंद्रे की इस तस्वीर को खूब शेयर किया जा रहा है।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज एमसी स्टेन के साथ नजर आए। इस दौरान एमसी स्टेन और अरबाज खान काफी खुश दिखाई दिए।
एक्ट्रेस करीना कपूर आज कूल लुक में नजर आईं। करीना कपूर के इस लुक को देखने के बाद लोग बस एक्ट्रेस को देखते ही रह गए।
एक्ट्रेस पलक तिवारी आज देसी लुक में नजर आईं। पलक तिवारी की ये सादगी भरा लुक लोगों का दिल जीत रहा है। पलक तिवारी इस तस्वीर में पैप्स को नमस्ते करती दिखीं।
एक्टर आमिर खान आज एक इवेंट में नजर आए। इस दौरान आमिर खान का लुक काफी नया लगा। आमिर खान की इस तस्वीर पर लोग जमकर कमेंट करते दिखे।
फिल्म धमाल 4 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मूवी की पूरी टीम साथ दिखाई दी। लोगों का ध्यान रवि किशन और अजय देवगन अपनी तरफ खींच लिया।
एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज फिल्म वेलकम टू द जंगल का प्रमोशन करते नजर आए। दिशा पाटनी और अक्षय कुमार की इस तस्वीर को फैंस ने जमकर शेयर किया।