तारा सुतारिया से पहले इन हसीनाओं के दिल पर राज कर चुके हैं Aditya Roy Kapur, रंगीन रही है डेटिंग लाइफ

Aditya Roy Kapur's Dating History: आदित्य रॉय कपूर को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में हैं। तो चलिए आदित्य रॉय की डेटिंग हिस्ट्री पर डालते हैं एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated May 6 2026, 11:25 IST
इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं आदित्य रॉय कपूर...Image Credit : Instagram01 / 07

इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं आदित्य रॉय कपूर...

Aditya Roy Kapur's Dating History: आदित्य रॉय कपूर काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बने हुए हैं। आदित्य रॉय कपूर को लेकर अब जो मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक वो तारा सुतारिया के साथ रिश्ते में हैं। तारा सुतारिया से पहले आदित्य रॉय कपूर का इंडस्ट्री में कई टॉप हसीनाओं के साथ रिश्ता रहा है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट्स में आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

अहाना देओलImage Credit : Instagram02 / 07

अहाना देओल

अपने करियर की शुरुआत में आदित्य रॉय कपूर का नाम हेमा मालिनी की बेटी आहना देओल के साथ भी जुड़ा था। हालांकि जल्द ही इसके रास्ते भी अलग हो गए थे।

रिया चक्रवर्तीImage Credit : Instagram03 / 07

रिया चक्रवर्ती

बताया जाता है कि रिया चक्रवर्ती पर भी आदित्य रॉय कपूर का दिल आया था। हालांकि दोनों ने कभी अपने अफेयर को लेकर खुलकर बात नहीं की।

श्रद्धा कपूरImage Credit : Instagram04 / 07

श्रद्धा कपूर

'आशिकी 2' में काम करते हुए आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की नजदीकियां बढ़ने की खबरें सामने आई थीं। दोनों काफी लंबे तक रिश्ते में रहे थे। इस कपल के ब्रेकअप से फैन्स को बड़ा झटका लगा था।

दिवा धवनImage Credit : Instagram05 / 07

दिवा धवन

आदित्य रॉय कपूर ने मॉडल दिवा धवन को डेट किया था और इस लिंक-अप का जिक्र 'कॉफी विद करण' में भी हुआ था।

अनन्या पांडेImage Credit : Instagram06 / 07

अनन्या पांडे

आदित्य रॉय कपूर ने कई महीनों तक अनन्या पांडे को डेट किया था। मीडिया में दोनों की शादी होने की खबरें भी वायरल होने लगी थीं लेकिन इनका ब्रेकअप हो गया।

तारा सुतारियाImage Credit : Instagram07 / 07

तारा सुतारिया

आदित्य रॉय कपूर को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं। हालांकि आदित्य और तारा ने अभी तक रिश्ते में होने की पुष्टि मीडिया में नहीं की है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!