70 से लेकर 90 के दशक के बीच हिंदी सिनेमा में कई बेमिसाल एक्टर्स हुए, जिनकी लोकप्रियता को दिन-आत बढ़ते हुए देखा गया। इन एक्टर को दर्शकों की ओर से सुपरस्टार कहकर बुलाया जाने लगा था। हैरानी की बात यह है कि बॉलीवुड में फेमस होने के बाद भी ये एक्टर्स अपने बच्चों के फिल्मी करियर को बनाने में हर कामयाब कोशिश की लेकिन असफल रहे। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन एक्टर के बच्चों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिनका फिल्मी असफल रहा। देखें ये लिस्ट...
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्द्धन कपूर ने कई मूवीज में काम किया है लेकिन उनमें से ज्यादातर फ्लॉप ही रही हैं।
फिरोज खान बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। वहीं दूसरी ओर फरदीन खान का फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं रहा है।
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती ने भी अपने करियर को फ़िल्मी दुनिया में बनाने के लिए खूब कोशिश की लेकिन वो भी फ्लॉप ही रहे।
जितेन्द्र अपने समय के फेमस एक्टर रहे हैं। मगर तुषार कपूर का फ़िल्मी करियर फ्लॉप ही रहा है। तुषार ने वैसे तो कई मूवीज में काम किया है।
अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री के महानायक के नाम से जाना जाता है। वहीं दूसरी ओर अमिताभ के बेटे अभिषेक ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन कोई सोलो हिट नहीं दी है।
बॉलीवुड के सबसे पहले सुपरस्टार की बात करें तो राजेश खन्ना का नाम सबसे पहले आता है। राजेश की बेटी ट्विंकल खन्ना के भी फिल्मों में काम किया लेकिन सफल नहीं रहीं।